MP में इस साल कहर बरपाएगी गर्मी, मार्च में ही 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, इन जिलों में लू की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में गर्मी के तेवर जून जैसे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है इस साल गर्मी ज्यादा कहर बरपायेगी। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। जिससे सुबह से ही गर्मी का एहसास शुरू हो जाता है और दोपहर में तेज धूप के बाद गर्मी कहर बरपाती नजर आती है।

google news

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात में बन रहे पेरित चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। इन दोनों राज्यों की तरफ से आ रही गर्म हवा की वजह से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है और कई जिलों में तापमान बढ़ने से लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही कई जिलों में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी समय में गर्मी अपना तीखा तेवर दिखाएगी।

इन जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो अभी मार्च महीने के खत्म होने में 12 दिन बाकी है, लेकिन अभी से ही गर्मी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिनमें खंडवा, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम जिले शामिल है। वहीं कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

अगर गुरुवार और शुक्रवार की बात करें तो कई जिलों में लू की संभावना जताई गई थी। जिनमें नर्मदापुरम जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं नर्मदापुरम जिले में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है तो वहीं मंडला जिले में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही लू से बचने की अपील की है। गौरतलब है कि मार्च का महीना खत्म नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी जून के जैसा तेवर दिखा रही है। वहीं महाराष्ट्र सटे जिलों में भी अब गर्मी बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है।

google news