हिटमैन रोहित शर्मा को मिली टीम इंडिया की कमान, टेस्ट के नए कप्तान हुए घोषित

विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था इसके बाद शनिवार को टेस्ट फॉर्मेट के लिए नया कप्तान नियुक्त किया गया जिसमें विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा टेस्ट की कमान संभालेंगे। दरअसल पहले से रोहित शर्मा उप कप्तान के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया गया है हालांकि चोट की वजह से रोहित शर्मा टीम से बाहर है। वहीं इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट मुकाबले में भारत को मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद से भारतीय टीम में कप्तान की कमी खल रही थी। इसको लेकर अब शनिवार को रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। रोहित शर्मा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। पहले से वहां उप कप्तान के रूप में खेल रहे थे, लेकिन अब वहां भारतीय टीम में कप्तान की मुख्य भूमिका के रूप में नजर आएंगे।

2015 में विराट कोहली बने थे कप्तान

गौरतलब है कि केपटाउन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 7 विकेट के साथ 2-1 से टेस्ट श्रृंखला हारने के एक दिन बाद ही विराट कोहली ने टेस्ट टीम के कप्तान पद छोड़ दिया था। विराट विराट कोहली को 2015 में टेस्ट के कप्तान बनाया गया था उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी छोड़ दी थी।

भारतीय टीम ने बनाई टी-20 में 2-0 की अजेय बढ़त

दरअसल 30 वर्षीय हिटमैन रोहित शर्मा अहमदाबाद में आयोजित एक दिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 3-0 से जीत दिलाई थी। इसके साथ ही शुक्रवार को कोलकाता में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त ली है। वहीं टीम इंडिया अब अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच अब विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा कप्तान के रूप में अपनी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

google news