मध्यप्रदेश में इस जगह फ्री में मछलिया लूटने की मची होड़, चादर और जालियां साथ लेकर पहुंचे लोग, देखें तस्वीरें

यह दुनिया ऐसी है अगर यहां लोगों को फ्री का कुछ मिल जाए तो फिर उसे लूटने से पीछे नहीं रहते हैं। कई बार देखा है सड़क पर पेट्रोल डीजल लूटने की और मची रहती। आज हम आपको एक ऐसी खबर से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसमें लोगों ने मछली को लूटने की होड़ मचा दी है। आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल हुआ यूं कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक तालाब में मछलियां मिलने की जानकारी जैसे ही लगी वैसे ही उसे लूटने के लिए निकल पड़े। इस दौरान लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मछली को लूटने की होड़ मचा दी।

google news

जान की परवाह किए बिना लूटी मछली

दरअसल यह पूरा मामला मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के गोकुलपुरा में स्थित तालाब की है। जब लोगों को यहां पर मछली लूटने की जानकारी मिली तो लोग अपने हाथों में चादर के साथ ही जालिया लेकर पहुंच गए, क्योंकि बहते हुए पानी में मछलियां भी नजर आ रही थी ।यहां से मछली पकड़ने में किसी को कोई पैसा तो देना नहीं पड़ रहा है। ऐसे में फ्री में मछलियां लेने के लिए लोग टूट पड़े। कोई मछली पकड़ने का जाल लेकर पहुंचा तो कोई कपड़े की चादर लेकर पहुंच गया। जिसके हाथ जितनी मछलियां लगी है उसे ही लेकर जाते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि तालाब ओवरफ्लो होने के बाद खतरा बढ़ लेकिन किसी ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना सिर्फ मछली पकड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।

कई नदी नाले और नर्मदा नदी उफान पर

इस समय मध्य प्रदेश में आफत की बारिश बरस रही है। कई नदी नाले और नर्मदा नदी उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। संस्कारधानी जबलपुर में इस तरह का नजारा देखकर यह लग रहा है। मानो लोगों को अपनी जान की भी चिंता नहीं है ।प्रशासन लोगों से नदी नाले और ऐसे खतरनाक स्थानों पर जाने के लिए मना कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। कई जगह प्रशासन प्रतिबंध भी लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद भी लोग इस तरह की लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

संस्कारधानी जबलपुर के गोकुलपुरा में स्थित तालाब में जब लोगों को मछली फ्री में मिलने की जानकारी मिली तो लोग अपने हाथों में चादर और जालिया लेकर पहुंच गए और बस सिर्फ मछलियां लूटने में जुट गए।इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।जिसमें कई लोग तालाब ओवरफ्लो होने के बाद वहां पर जाल और चादर लगाकर मछलियां लूटते हुए नजर आ रहे हैं ।हालांकि यहां पर प्रशासन का एक भी अधिकारी या कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है।

google news