मध्यप्रदेश के मौसम में फिर देखने को मिलेगा बदलाव, इन जिलों में बारिश के साथ अब गर्मी दिखायेगी तीखें तेवर

मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार प्रदेश में बन रहे सिस्टम और राजस्थान और गुजरात से लगे एक प्रति चक्रवात बनने से मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। बीते दिनों जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च रविवार को फिर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही 16 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

google news

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की है, लेकिन मौसम जरूर शुष्क रहा है। मलाजखंड, नौगांव, खजुराहो, रीवा, मंडला जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं अधिकतम तापमान खरगोन में 37 डिग्री दर्ज हुआ है। 20 मार्च के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं बीते दिनों की तरह इंदौर में फिर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मार्च के अंत तक गर्मी दिखायेगी तेवर

राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बन रहा है जिसकी वजह से हवा मध्यप्रदेश की ओर आ रही है। जिससे की तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं फिर कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा और एक बार फिर बारिश अपना कहर दिखा सकती है। बीते दो-चार दिन पहले भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई जिसमें किसानों के गेहूं की फसल के नुकसान का अनुमान है। वहीं हवा की वजह से खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक गर्मी काफी असर दिखाएगी। वहीं आगामी 48 घंटे में हवा का रुख बदलने से ग्वालियर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं 16 मार्च से लू चलेगी जिससे ग्वालियर में तापमान और बढ़ जायेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गोवा, दक्षिण, कोंकण में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो-तीन दिन के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्म हवा चलेगी। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है तो वहीं पंजाब, बिहार, हरियाणा कई राज्यों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

google news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *