INDORE: चिड़िया घर में लंबे अरसे बाद गूंजी किलकारी, 2 बार पिंजरा तोड़ने वाली बाघिन जमना ने दिया 4 शावकों को जन्म, देखें तस्वीरें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चिड़ियाघर में लंबे समय के बाद किलकारी गूंजी है। दरअसल बाघिन जमुना ने शनिवार को 4 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। चारों नन्हें शावक स्वास्थ्य हैं इसकी एक तस्वीर सामने आई है, जहां मां जमुना चारों शावकों को दुलार करती नजर आ रही है। आपको याद ही होगा यह वहीं बाघिन जमुना है जो दो बार पिंजरा तोड़कर बाहर आ चुकी है। चिड़ियाघर प्रबंधक के अनुसार सभी शावक स्वास्थ्य हैं। अब चिड़ियाघर में बाघ फैमिली के 13 सदस्य हो गए हैं।

google news

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भेड़िये का कुनबा विलुप्त होने की कगार पर है। वहीं बाघ का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बाघिन जमुना ने 4 शावकों को जन्म दिया है इनमें तीन शावक पीले और एक सफेद रंग का है। अब इन बाघों की संख्या 13 हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2021 में नंदनकानन जूलॉजिकल पाक ओडिशा से एक वाइट टाइगर लेकर आए थे जिसका नाम आदम था जिसे जमुना के पिंजरे में एक साथ रखा गया था जिसके बाद वाइट टाइगर का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

बाघिन जमुना पर जू प्रबंधन रख रहा ध्यान

जू प्रबंधक उत्तम यादव का कहना है कि जमुना ने जिन शावकों को जन्म दिया है वहां सभी स्वास्थ्य है। उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा है वहीं जमुना अपने शावकों को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं इसके लिए पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए एक कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि जमुना कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पिंजरा तोड़कर नवंबर और दिसंबर में दो बार निकलकर बाहर आ चुकी है अब भी किसी तरह की कोई घटना ना हो इस पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

2018 में दिया था जमुना ने 2 शावकों को जन्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जमुना ने इन 4 सालों के पहले मई 2018 में दो शावकों को जन्म दिया था। जिसमें एक नर और एक मादा थी। इसके बाद अब फिर जमुना ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद चिड़ियाघर में फिर से खुशियां आई है। बता दें कि पहले जिन शावकों को जमुना ने जन्म दिया था वहां काफी कमजोर थे हालांकि बाद में स्वस्थ हो गए थे।

google news