इंदौर मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार, 1034 करोड़ में बनेंगे मेट्रो कारिडोर और 9 स्टेशन, ​जानिए कब होगा ट्रायल रन

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 2 चरणों में होने वाले मेट्रो ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। 2023 तक मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा ।इससे पहले इसका काम पूरा करना है। वहीं मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। आने वाले साल यानी 2023 में गांधीनगर से रेडिसन तक के बीच मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा जिसमें पहले नो स्टेशन बनाए जाएंगे जिसमें भौंरासला, गांधी नगर और आईएसबीटी पर सबसे पहले स्टेशन बनेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें 1034 करोड़ रुपए में करीब 11 किलोमीटर के मेट्रो कार्य किया जा रहा है।

google news

2023 में होगा मेट्रो का ट्रायल रन

दरअसल मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 2023 में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन होना है और ऐसे में अब मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने काम में तेजी ले आए हैं। इसी बीच मेट्रो ट्रेन के नौ स्टेशन बनाए जाएंगे जिसमें पहले गांधीनगर भौंरासला और आईएसबीटी स्टेशन शामिल है। मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मेट्रो रेल कारपोरेशन की छवि भारद्वाज ने जनप्रतिनिधियों से इस बारे में चर्चा की। उन्होंने जानकारी दी कि गांधी नगर होते हुए रेडिसन तक मेट्रो के ट्रायल रन की समय सीमा आने वाले साल सितंबर तक रखी गई। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का दौरा भी किया है और तैयारियों की समीक्षा भी की है।

1034 करोड़ में होगा स्टेशनों का निर्माण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो ट्रेन के लिए इंदौर में सबसे पहले 9 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस स्टेशनों को बनाने के लिए करीब 1034 करोड रुपए का खर्च आएगा। वहीं जिन ठेकेदारों को यह काम दिया है उनके अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। गांधीनगर से एमआर-10 तक के हिस्से में करीब 11 किलोमीटर तक मेट्रो कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन mr10 ब्रिज से विजय नगर होते हुए रोबोट चौराहे तक करीब 7 स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन स्टेशनों को बनाने के लिए करीब 382 करोड रुपए का खर्च आएगा। सबसे पहले गांधी नगर भौंरासला और आईएसबीटी पर रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि दूसरे हिस्से में रेडिसन चौराहा स्टेशन बनेगा। यह स्टेशन अत्यधिक सुविधा से लैस होंगे। वहीं इसके बाद दूसरे चरण का कार्य भी तेजी से किया जाएगा। शहर में मेट्रो ट्रेन शुरू होने से कई लोगों को लाभ मिलेगा और अभी से ही लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

google news

दो चरणों में होगा मेट्रो ट्रेन का काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो रेल का काम दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में एयरपोर्ट से गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर, mr10, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहा, बंगाली चौराहा होते हुए नायता मुंडला तक काम किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में एयरपोर्ट से बड़ा गणपति चौराहा रीगल तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक का काम होगा।

31.5 किमी के मेट्रो निर्माण में इतना आयेगा खर्च

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर में दो चरणों में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम किया जाएगा जिसमें पहले चरण में गांधीनगर से नायता मुंडला वहीं दूसरे चरण में एयरपोर्ट से बड़ा रेलवे स्टेशन तक काम होगा। इसमें करीब 31.5 किलोमीटर के मेट्रो निर्माण में करीबन 7500.80 करोड रुपए खर्च होगा। वहीं गांधीनगर में डीपो का निर्माण किया जाएगा इसका निरीक्षण निगमायुक्त प्रतिभा पाल, मेट्रो प्रोजेक्ट के अतिरिक्त महाप्रबंधक अनिल जोशी समेत अन्य अधिकारियों ने कर लिया है।