PM मोदी आज करेंगे मध्यप्रदेश के किसानों से संवाद,जाने क्या होगा खास!

भोपाल : कृषि कानूनों का विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। और किसानों तक कृषि कानून से जुड़ी तमाम बातों को पहुंचाया जा रहा है। इस बीच रीवा में हुए सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को 1600 करोड़ रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया था।

google news

वहीं आज रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्तालाप की जाएगी। और इस दौरान ही प्रदेश के लगभग 35 लाख 50 हजार किसानों को ₹1600 करोड़ की राहत राशि सीधे उनके खातों में डाली जाएगी।

बता दें कि दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों से संवाद किया जाएगा। और इस दौरान वे कृषि कानून से संबंधित जानकारी भी किसानों के साथ साझा करेंगे। जहां एक और किसान कानून का विरोध हो रहा है तो वहीं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसानों से संवाद किया जा रहा है और कानून से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। गौरतलब है कि पूरे मध्यप्रदेश में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाना है, लेकिन राज्य स्तरीय कार्यक्रम रायसेन में आज आयोजित किया जाएगा।

CM ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। सम्मेलन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। रायसेन में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में 20 हजार किसान हिस्सा लेंगे। वहीं, जिला और ब्लाक स्तर पर भी सम्मेलन होंगे।

google news