पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ी अपडेट, जाने संभावित कट ऑफ, इतनों पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा युवाओं के लिए प्रदेश में 4000 पदों के लिए कांस्टेबल की भर्ती निकाली थी। इसमें उम्मीदवार योग्यता के अनुसार आवेदन कर नौकरी कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 8 और 9 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के पदों में बढ़ोतरी कर 4000 की जगह 6000 सीटें कर दी गई थी। इस परीक्षा में उम्मीदवार को लिखित पास करने के बाद शारीरिक परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें एमपी पुलिस के लिए जो भर्ती निकली है उसमें पिछला और अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2022 देख सकते हैं। इसके अलावा अपने मूल्यांकन के बाद कट ऑफ 2022 किस श्रेणी के माध्यम से जा सकते हैं और देख सकते हैं। उम्मीदवार जो एमपीपीईबी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं वहां अपने आंसर शीट देख सकते हैं। एमपी कांस्टेबल आंसर सीट 2020 और एमपीईबी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र उत्तर कुंजी 8 जनवरी 2022 की जांच करने की प्रक्रिया को डाउनलोड करने के लिए लिंक भी जारी की गई है।

कांस्टेबल उत्तर पुस्तिका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपीपीईबी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 8 और 9 जनवरी को आयोजित की गई। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई जिसमें परीक्षा का पेपर 200 अंकों का था। बता दें कि आधिकारिक एमपीपीईबी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2020 एमपीपीईबी व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा 1 सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

देखे पुलिस कांस्टेबल का कट ऑफ मार्क्स

बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल का कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया है। जिसमें सामान्य 70—75 अन्य पिछड़ा वर्ग 65—70 अनुसूचित जाति 55-60 अनुसूचित जनजाति 55—57 का रहा है।

google news