INDORE: ऐसा क्या हुआ जो लोग खुद ही हटा रहे अपने मंदिर-मस्जिदें, जानिए क्या है यह पुरा मामला

देश में स्वच्छता में इंदौर पंच लगा चुका है। अब इसके साथ ही शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच कई जगहों पर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। वहीं रास्ते में बाधक बन रहे मंदिर और मस्जिदों को भी हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान अच्छी बात यह देखने को मिली है कि लोग खुद स्वेच्छा से आगे आकर प्रशासन के इस काम में उनका सहयोग दे रहे हैं और मंदिर और मस्जिद को हटा रहे हैं। इस दौरान प्रशासन और लोगों के बीच किसी भी तरह की विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है।

google news

दरअसल देश में स्वच्छता का पंच लगाने वाला इंदौर अब ट्रैफिक में नंबर वन आने के लिए भी कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही शहर में कई तरह के विकास कार्य चल रहे है। ठीक चल रहे हैं स्मार्ट सिटी के तहत शहर में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी बीच कई वादक निर्माणों को नगर निगम और प्रशासन के अमले के द्वारा हटाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की वाद-विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे इस काम में कई मंदिर और मस्जिद भी बाधक निर्माण में आ रहे हैं जिन्हें लोगों की सुरक्षा से हटाने का काम किया जा रहा है।

निगम ने हटाई ये मस्जिद

दरअसल स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौड़ीकरण के कार्य के बीच सिलावटपुरा में स्थित एक मस्जिद को लोगों की स्वेच्छा से हटाया गया और उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही गई है। मस्जिद समिति ने शहर के हित में यह फैसला लिया है और उनके निर्णय के बाद इसे नगर निगम के अमले ने हटाया था। हालांकि शहर में यह पहला मामला है जब खुद लोग अपनी इच्छा से मस्जिद मंदिर को हटा रहे है।

निगमायुक्त ने बताया इसे अनुकरणीय पहल

इसके साथ ही शहर में कई तरह के बाधक निर्माण बने हुए हैं। जिन्हें सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम का अमला हटा रहा है। इनमें सिलावटपूरा, एमजी रोड, बड़ा गणपति समेत कई ऐसे इलाके शामिल है, जहां मंदिर और मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हैं तो उन्हें नगर निगम की टीम के द्वारा लोगों की स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। वहीं इसके साथ ही नगर निगम ने भी लोगों के इस निर्णय का आभार जताया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इसे अनुकरणीय पहल बताया। इसके साथ ही उनका कहना है कि लोगों की पहल से ही शहर के विकास को गति मिल रही है। जनता के सहयोग से हमें विकास कार्य करने में बहुत आसानी मिलेगी

google news