मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बजट किया पेश, युवा-कर्मचारियों से लेकर हर वर्ग को मिला ये बड़ा लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 2022-23 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए हर वर्ग को सौगात दी है। इसमें युवाओं, कर्मचारियों और किसानों से लेकर महिलाओं के लिए कई तरह की घोषणा है की है। वहीं इस बार बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस बार का बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड का है। जिसमें 55 हजार 111 करोड़ का राजकोषीय घाटा है। इस बार के बजट में शिवराज सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। वहीं मध्यप्रदेश में 13000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी इसके साथ ही कई जिलों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

google news

बजट के ये रहे मुख्य बिंदु

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा हर वर्ग के लिए इस बजट में कुछ ना कुछ दिया गया है। इस बार शाजापुर, उज्जैन, सागर में सोलर प्लांट की घोषणा की गई है तो वहीं 13000 टीचर की नियुक्ति करने की बात इस बजट में कही है। इसके साथ ही राज्य में 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जिसमें करीब 11 हजार से ज्यादा रोजगार युवाओं को मिलेंगे। इस बजट में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि उद्योगों को रियायतों पर रियायत पर जमीन दी जाएगी। इसके साथ महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31 परसेंट किया गया है। इसमें करीब साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा ।वहीं एमपी बीएससी नर्सिंग की सीटें भी बढ़ाई गई है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर में PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।जनजाति विकास निगम बनेगा। गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा 2022-23 का जो बजट पेश किया गया है। अजा और अजजा ओबीसी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के लिए काम किए जा रहे हैं। यह काम स्व सहायता समूह के जरिए हो रहा है। इनको 2000 करोड़ रुपए का क्रेडिट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 31000 हितग्राहियों को दिया जाएगा जिसमें 10000 करोड़ का प्रावधान इस बजट के अंतर्गत रखा गया है। वहीं किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में 4600000 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता पहुंची है। 4800000 हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था 21000 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी दी गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से गुजरात तक अटल प्रगति पथ बनाया जाएगा यहां करीब 4000 किलोमीटर का होगा।

google news

13 हजार टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी

बजट पेश करने के दौरान वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 13 हजार टीचर्स की नियुक्ति इस साल की जायेगी। इसके साथ ही उज्जैन, सागर में सोलर प्लांट लगाया जायेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी मिली है। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित मध्यप्रदेश में करेंगे जिसमें करीब 11 हजार से अधिक रोजगार के असवर मिलेंगे। इन सब के लिए करीब 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का कुल बजट पेश किया है।

360 सीएम राइज स्कूल खोलने का लक्ष्य

इस बार सीएम राइज योजना के तहत मध्यप्रदेश में करीब 360 स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें शाजापुर, उज्जैन, सागर इन जिलों में सोलर प्लांट बनाने का लक्ष्य है इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपए का प्रावधान रखा है।

वित्त मंत्री को सीएम ने दी बधाई

वहीं बजट पेश करने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मैं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देता हूं। आज प्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79400 करोड रुपए हो गया है इश्क आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मध्य प्रदेश अपना पूरा योगदान दे रहा है और राज्य सकल घरेलू उत्पाद 19 पॉइंट 74% तक पहुंच गया है।

10 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

वहीं आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें करीब 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसमें बताया गया है कि 2019 से 2022 के बीच में 2.88 लाख सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्योगों की स्थापना हुई है। जिससे करीब 994000 लोगों को रोजगार मिला है 2020 में 31000 उद्योगों की स्थापना हुई जिसके जरिए 1.91 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है।