महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल: मध्यप्रदेश में भरी जाती है माही की तिजोरी, इस बिजनेस से हो गए मालामाल, जानिए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं ।दुनिया भर से उनके फैंस उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी का मध्य प्रदेश से काफी गहरा नाता रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेलने के साथ ही उनका खुद का बिजनेस भी है। वहां अपने फार्म हाउस में कड़कनाथ चिकन का पालन करते हैं। ऐसा अनुमान है कि इसका बिजनेस करने से उन्हें काफी लाभ मिलता है।

google news

महेंद्र सिंह धोनी करते कड़कनाथ का बिजनेस

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता काफी है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। इस बार भी उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अफसोस इस बात का है कि वहां अच्छा खासा प्रदर्शन नहीं कर पाई और चार बार की चैंपियन रहने के बाद इस बार पहले ही बाहर हो गई थी, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता है। महेंद्र सिंह धोनी एक दिग्गज बल्लेबाज हैं और उन्होंने भारतीय टीम में शानदार कप्तानी के बल पर 2011 का विश्व कप जिताया था।

धोनी ने किया 2 हजार मुर्गे का आर्डर

महेंद्र सिंह धोनी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से काले कड़कनाथ मुर्गे खरीदते हैं। 2018 में जीआई टैग मिला था। यह नस्ल दूसरी नस्ल से महंगे होते हैं। मध्य प्रदेश के सरकारी फर्म ने महेंद्र सिंह धोनी के आर्डर पर अप्रैल में झारखंड के रांची स्थित उनके खेत में कड़कनाथ नस्ल के 2000 मुर्गे भिजवाए थे। महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में इन्हें पालते हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में गेहूं और अन्य चीजों की खेती भी करते हैं।

जानिए कड़कनाथ मुर्गे की खासियत

महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा मुर्गे खरीदे जाते हैं। कड़कनाथ मुर्गे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वहां पूरी तरह काले होने के साथ ही चिकन में भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन देते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि चिकन दिल और मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। कड़कनाथ मुर्गे का मांस काला होता है और खून भी काला होता है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यहीं कारण है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी इसका सेवन करते हैं।

google news