MP: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, इस जिले में बनाया जाएगा ‘फाइव स्टार वृद्धाश्रम’, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी ये सुविधा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब वर्ग से लेकर किसान और वृद्धजनों के लिए कई तरह की योजना चला रहे हैं। इसी बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वृद्धजनों के लिए राजधानी भोपाल में एक आलीशान वृद्धाश्रम बनाने की तैयारी में लगे हुए है। बताया जा रहा है कि इस साल दिसंबर में वृद्धाश्रम सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के द्वारा चलाया जाएगा। इसका निर्माण शिवराज सरकार के द्वारा कराया जाएगा ।जिसमें वृद्ध जनों को फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी । इसकी घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं।

google news

बता दें कि इस वृद्धाश्रम में खास तरह का ओल्ड एज होम शुरू किया जाएगा। अधिकतर वृद्ध आश्रम बेरिया सरकारी संगठनों या निजी कंपनियों के द्वारा संचालित किए जाते हैं, लेकिन राजधानी भोपाल में इस वृद्धा आश्रम को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा चलाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यहां बहुत सारे आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम मनाया जाएगा। जिसमें वृद्ध जनों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए लोग चाहे तो भुगतान कर सकते हैं।

फाइव स्टार होटल जैसी मिलेगी सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी भोपाल में बनाया जा रहा है वृद्धा आश्रम में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसमें वृद्ध जनों को फाइव स्टार होटल की तरह शानदार फैसिलिटी मिलेगी। शिवराज सरकार के द्वारा एक प्राइवेट कंपनी को हायर करने की योजना पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वृद्धाश्रम के फर्स्ट से लेकर दीवार की डिजाइन सब कुछ स्पेशलिस्ट के रूप में तैयार की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां एक ही शहर में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के सभी शहरों में वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा।

जानिए मध्य प्रदेश में कितने लाख हैं वृद्धजन

बता दें कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने वृद्ध जनों के लिए जो वृद्धाश्रम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। इसमें मध्य प्रदेश के कई शहरों में इस तरह की सुविधा वृद्ध जनों को मिलेगी। अगर 2021 की जनगणना की बात करें तो सातवें स्थान पर मध्यप्रदेश में वरिष्ठ जनों की जनसंख्या है और अभी अगर बात करें तो मध्यप्रदेश में करीब 57 लाख आबादी से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक है। वहीं 2020 में वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध की घटना के 4602 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें हर साल 10% तक की बढ़ोतरी हो रही है।

google news