मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड दिखायेगी तेवर

मध्यप्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वही फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अभी न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। वहीं हाल ही में दिन और रात का तापमान बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से ठंड से लोगों को राहत है लेकिन 3 फरवरी से फिर मौसम बदलने की संभावना के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

google news

मौसम विभाग के शैलेंद्र नायक ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी से फिर मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। वही पेरिस चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान में बनने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति होने की वजह से बारिश भी हो सकती है।

3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट की संभावना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही शुष्क मौसम बना रहेगा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान में मंगलवार को 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो न्यूनतम 9.5 डिग्री ।वहीं शहर के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक पाया गया था। नौगांव, रीवा, रायसेन, बैतूल, मंडला में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अगले 3 दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी एमपी में आंधी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

google news