अब आपके आयोजनों में नहीं होगी बर्तनों की कमी, इस जिले में शुरु हुई बर्तन बैंक

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मां अहिल्या की नगरी और मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पंच लगाया है। इसमें शहर ने पांच बार स्वच्छता का खिताब जीतकर देशभर में अपना परचम लहराया है। वहीं इसी के साथ ही अब देशभर में स्वच्छता के साथ ही प्लास्टिक की भी काफी समस्या बनी हुई है। प्लास्टिक से देश को मु​क्त बनाने लिए भी केंद्र और राज्य सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या विकट होती जा रही है।

google news

इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के रायसेन जिले में नगर निगम ने एक प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत बर्तन बैंक की शुरूआत की है उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इस अभियान की शुरुआत मेयर एजाज ढेबर ने की है जिसका उद्देश्य शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है।

बर्तन बैंक की हुई शुरुआत

गौरतलब है कि इस समय देशभर में पॉलीथिन लोगों के लिए घातक बनी हुई है। ये आने वाले समय में और भी विकट समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए अब बर्तन बैंक अभियान बहुत की कारगार साबित होगा।

google news