MP: इस रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत, यात्रियों को खाने के साथ ही मिलेगी ये सुविधा

मध्यप्रदेश में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों जहां मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अच्छी चाय मिले इसके लिए एक प्रयास किया गया था। इसी बीच अब रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। जिसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। वहीं इसमें खाना खाने आने वाले लोगों को रेल में बैठे होने का एहसास होगा। इसके साथ ही वहां मनचाहा खाने का स्वाद भी ले पाएगा। जानकारी मिली है कि इससे रेलवे को 5 साल तक स्थाई होगी।

google news

दरअसल राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की सुविधा के अनुरूप रेलवे कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत हो गई है। इस रेलवे कोच रेस्टोरेंट को मुंबई की एक कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है। बता दें कि इस रेस्टोरेंट्स भोपाल रेलवे स्टेशन को 58 लाख 72 हजार रुपए से अधिक की आए होगी। वहीं इस रेल कोच रेस्टोरेंट की साज-सज्जा भी शानदार तरीके से की गई है। जिसमें खाना खाने आने वाले लोगों को ट्रेन में बैठे होने का एहसास होगा इसके साथ ही उन्हें मनचाहे स्वाद का खाना भी मिलेगा।

24 घंटे यात्रियों को मिलेगी सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल के रेलवे स्टेशन पर जिस रेल कोच रेस्टोरेंट को स्थापित किया गया है। वहीं करीब 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां प्लेटफार्म नंबर 6 पर बनाया गया है जिसमें रेलवे यात्रियों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट में भारत के किसी भी जगह पर बनने वाले व्यंजनों का यात्री लाभ उठा सकेंगे। इस रेलवे स्टेशन पर दक्षिण भारतीय इडली, डोसा, उत्तर भारती विभिन्न प्रकार के व्यंजन राजस्थानी थाली आइसक्रीम महाराष्ट्र का मिसल पाव बड़ा पाव आदि व्यंजन इस रेस्टोरेंट में यात्रियों को मिलेंगे।

दरअसल शनिवार को भोपाल के डीआरएम सौरव बंदोपाध्याय के साथ ही अन्य रेलवे अधिकारियों ने रेल कोच रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया है। बहरहाल रेल कोच रेस्टोरेंट का यात्रीगण लाभ उठाएंगे। इसके साथ ही उन्हें मनचाहा व्यंजन मिल पाएंगे। इसके साथ ही यह रेस्टोरेंट पूरा ट्रेन की तरह बनाया गया है। जिसमें खाना खाने वाले लोगों को ट्रेन में बैठे होने का एहसास भी होगा। इसके साथ ही भारतीय रेलवे के इस रेल कोच रेस्टोरेंट आगामी समय में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

google news