नगर निगम झोन के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब घर बैठे चुटकियों में बन जाएगा आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, जा​नें प्रोसेस

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई माता-पिता को काफी परेशान होना पड़ता है। जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना स्कूल में बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी काफी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। इसके लिए नगर निगम झोन के चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं। इसके बावजूद भी कई बार जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है ।ऐसे में अब इसे बनाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।

google news

घर बैठे आसानी से बन जायेगा जन्म प्रमाण पत्र

सरकारी अस्पताल में अगर किसी बच्चे का जन्म होता है तो वहीं से जन्म प्रमाण पत्र बना कर दे दिया जाता है, लेकिन प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म होता है तो वहां से बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्लिप दी जाती है। इसके माध्यम से नगर निगम जोन या नगर परिषद कार्यालय में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं, लेकिन कई बार होता है कि यहां पर बार-बार परेशान किया जाता है और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। ऐसे में परेशान माता-पिता के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब घर बैठे ही ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाकर आसानी से अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

21 दिन के अंदर मिल जायेगा जन्म प्रमाण पत्र

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन के अंदर पंजीकृत होना चाहिए, लेकिन 21 दिनों के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं या बच्चा 4 या 5 साल या 10 साल का है तो आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। अगर यह दस्तावेज आपके पास में है तो आप आसानी से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। आपको आसान स्टेप्स में बता रहे हैं जिससे आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

ये दस्तावेज होना जरूरी

अगर आप भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं। सबसे पहले बच्चे के माता पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड होना जरूरी है। अस्पताल द्वारा दिया गया बच्चे के जन्म प्रमाण पते का सबूत 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट अगर बच्चा दसवीं पास कर चुका है तो जरूरी है। हलफनामा यदि आप बच्चे के जन्म के 1 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हैं।

google news

ऑफलाइन तरीके से बनवाए जन्मप्रमाण पत्र

अगर आपके पास में ही है सारे दस्तावेज कंप्लीट है तो आपको एक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन विजिट करना होगा। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी आईडी बनानी होगी ।जिसके बाद आपको सबसे नीचे का ऑप्शन दिखेगा या जनरल पब्लिक साइनअप लिखा होगा। उस पर जाकर आप आसानी से अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद में आपको स्टेट जिले सिलेक्ट भी करना होगा ।इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन ही बनाया जाता है। नगर निगम या नगर पालिका में जाकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं और यहां पर आप का प्रमाण पत्र आसानी से बन जाता है और 15 से 20 दिनों के बाद आसानी से आपके पास आ जाएगा।