आईपीएल में रोहित शर्मा पर लगा 24 लाख का जुर्माना, फिर दोहराई ये गलती तो लग सकता है बैन, मुस्किल में मुंबई इंडियंस

आईपीएल का मुकाबला इस समय रोमांचक हो चला है सभी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन कुछ टीमें ऐसे भी है जिनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है, लेकिन इस बार आईपीएल का लक नहीं चल रहा है और लगातार पांच मैच हार चुकी है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थे, लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा का बल्ला शांत बैठा है और अभी तक उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला है। ऐसे में लगातार मुंबई इंडियंस के साथ ही रोहित शर्मा की परेशानी भी बढ़ गई है। मुंबई इंडिया की टीम पर दो बार जुर्माना लग गया है। वहीं रोहित शर्मा पर भी एक गलती के लिए बड़ा जुर्माना लगा है।

google news

रोहित शर्मा पर लगाया 24 लाख का जुर्माना

दरअसल रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस इस बार अच्छा खासा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, लेकिन पांचों में हार चुकी है। टीम पर दो बार जुर्माना लग चुका है मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी पर भी जुर्माना लगाया गया था। वहीं हाल ही में अब कप्तान रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। सीजन में दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस ने तय समय के अनुसार ओवर नहीं डाला है जिसकी वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 2400000 और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 600000 या 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

जाने क्या होता है स्लो ओवर का नियम

दरअसल क्रिकेट में स्लो ओवर रेट का एक नियम होता है जिसके अनुसार अगर टीम पहली बार गलती करती है तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं दूसरी बार गलती करती है तो 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ 6 लाख या फिर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। टीम की गलती की वजह से रोहित शर्मा पर दो बार जुर्माना लग चुका है। उनके पास केवल अब एक मौका बाकी है। अगर इस बार तीसरी गलती उन्होंने की तो 30 लाख रूपए का जुर्माना लगाने के साथ ही एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही टीम के खिलाड़ियों पर 12 लाख या 50 फ़ीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाएगा।

रोहित को जीतने होंगे इतने मुकाबले

दरअसल मुंबई इंडियन को 9 में से 8 में जीतने होंगे, क्योंकि लगातार पांच मैच हार गई है। ऐसे में अब मुंबई इंडियन को स्कोर एलिमिनेशन से बचने के लिए इन मैचों को जीतना ही होगा। हालांकि टीम की गेंदबाजी कमजोर होने की वजह से मुंबई इंडियंस के आठ में जीतने की संभावना बहुत कम बनी हुई है। इस बार रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल खामोश बैठा है। ब्रेविस के साथ 6.5 ओवर में 84 रन की साझेदारी बेबी एबी ने की है। जिसमें बेबी एबी ने 29 रन बनाया और अर्धशतक से 1 रन बनाने से रह गए। हालांकि मुंबई इंडियन स्कोर लगातार नौ मैचों में आठ जीतकर एलिमिनेशन से बचना होगा।

google news