बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे रोहित शर्मा, क्रिकेट के साथ फिल्मी पिच पर लगाएंगे चौके-छक्के, ट्वीट कर दी ये जानकारी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर तो कई इतिहास रच चुके हैं। जिसकी बाद अब वहां जल्दी ही फिल्मी दुनिया के साथ-साथ क्रिकेट की पिच पर भी चौके छक्के लगाते नजर आएंगे ।दरअसल एक खबर सामने आई है जिसमें बताया गया कि अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले है। जैसे ही इसकी जानकारी रोहित शर्मा ने दी तो फैंस में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब हिटमैन फिल्मी दुनिया में भी अपना जौहर दिखाएंगे।

google news

फिल्मी पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे रोहित

बता दें कि रोहित शर्मा को कुछ महीनों पहले ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान चुना गया है। ऐसे में उनका करियर भी क्रिकेट मैदान पर अच्छा रहा है। उन्होंने अपना खेल बहुत ही दमदार खेला है। यहीं वजह है कि अब रोहित शर्मा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रोहित शर्मा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली जल्द ही अपनी फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं। रोहित मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आएंगे। अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। फिल्म के पोस्टर में रोहित शर्ट पहने नजर आ रहे हैं ।इस तस्वीर में रोहित का लुक काफी धमाल मचा रहा है।

रोहित और गांगुली ने लिखी ये बात

बता दें कि रोहित शर्मा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के द्वारा जो फिल्म लेकर आ रहे हैं उसके बारे में अभी तक फैंस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। रोहित अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं। पेट में असहज महसूस हो रहा है एक तरह की शुरुआत। फिल्म में सौरव गांगुली भी नजर आ सकते हैं। गांगुली ने भी पोस्ट कर लिखा इसकी शूटिंग में मजा आया। मेघा ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज हो जाएगा।

रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर तो अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा चुके हैं। कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं। फैंस के दिलों में उनके लिए काफी प्यार है। ऐसे में अचानक उनका फिल्मी दुनिया में कदम रखना फैंस के लिए काफी खुशी वाला माहौल है। रोहित शर्मा अब फिल्मी दुनिया में भी नजर आएंगे। फिल्मी दुनिया के क्रिकेट मैदान पर अब वहां चौके छक्के लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

google news