भारत को रूस ने दिया बड़ा डिस्काउंट ऑफर, जल्द पेट्रोल-डीजल के साथ यूरिया भी मिलेगा सस्ता, जानें क्यों

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध घमासान होता जा रहा है और ऐसे में यूक्रेन पर हमला कर रूस चारों ओर से घिर चुका है। ऐसे में सारे देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने के साथ ही रूस से दूरी बना ली है जिसकी वजह से रूस को काफी नुकसान हो रहा है। एक और अमेरिका ने रूस के तेल एवं गैस को प्रतिबंध कर दिया है तो दूसरी ओर कई यूरोपीय देश ऐसा करने की तैयारी में लगे हुए हैं। अब रूस आर्थिक प्रतिबंध की वजह से परेशान हैं और ऐसे में तेल व गैस समेत कमॉडिटीज के लिए नए बाजारों की खोज कर रहा है। इसका फायदा अब बहुत जल्द भारत को मिलने वाला है, क्योंकि रूस ने भारत को सस्ते दाम में क्रूड ऑयल के साथ ही कमॉडिटीज खरीदने की बात कही है ।

google news

रूस ने दिया भारत को दिया डिस्काउंट ऑफर

दरअसल सारे देशों के द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध के बाद अब रूस की परेशानी बढ़ने लगी है। ऐसे में वहां अपने तेल व गैस समेत कमॉडिटीज के लिए नए बाजार की खोज में लगा हुआ है। दो भारतीय अधिकारियों व राइटर्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार जानकारी मिली है कि रूस अब सस्ते में क्रूड आयल व अन्य कमॉडिटीज भारत को देने पर विचार कर रहा है। भारत को भी रूस्टर डिस्काउंट ऑफर मिला है जिसका पेमेंट भी रुपया रूबल ट्रांजैक्शन होगा। अधिकारियों ने अपने जानकारी में बताया कि रूस ऑफर दे रहा है हमें उन्हें खरीदने में काफी खुशी होगी।

प्रतिबंध के बाद रूस से व्यापार करने में परहेज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने पर अब सारे इंटरनेशनल ट्रेडर रूस से परहेज कर रहे हैं और तेल या गैस नहीं खरीद रहे है। ऐसे में भारतीय अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि रूप से तेल या गैस खरीदने में यह प्रतिबंध भारत के आगे नहीं आ सकते है। रुपया रूबल में व्यापार करने की व्यवस्था तैयार करने पर काम चल रहा है। जल्द ही रूस से इन चीजों को खरीदा जाएगा, हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि रूस इन चीजों पर कितना ऑफर दे रहा है लेकिन जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा।

भारत अब इंपोर्ट बिल कम करने के लिए कई विकल्पों की खोज में लगा है। वहीं अपनी जरूरतों के हिसाब से 80 फ़ीसदी आईएम बोर्ड भारत करेगा। भारत रूस से करीब दो से तीन फीसदी तेल खरीदता है। कच्चे तेल की कीमत 40 फीसदी ऊपर जा चुकी है तथा कच्चा माल खरीदने पर गौर किया जा रहा है। वहीं सरकार को सब्सिडी पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

google news