मध्यप्रदेश में अचानक फिर लुढ़की सोने की कीमत, 47 हजार से भी नीचे पहुंच गया 10 ग्राम सोने का भाव, खरीदने वालों के खिलें चेहरें

अगर आप सोना चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास बहुत ही अच्छा सुनहरा मौका है। बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के रेट और 24 कैरेट के सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल है। गुरुवार को बारिश कैरेट सोना 48030 प्रति 10 ग्राम बिका जबकि शुक्रवार को 47280 प्रति 10 ग्राम का भाव रहा है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

google news

जानिए कितनी गिरी सोने की कीमत

इस समय मध्य प्रदेश में सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है ।अगर 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो 47280 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि गुरुवार को 48030 रुपए प्रति 10 ग्राम था ।इसी तरह 24 कैरेट सोने के दाम शुक्रवार को 49,640 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि गुरुवार को 50430 रुपए प्रति 10 ग्राम था यानी दोनों सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी कीमत में हुई भारी गिरावट

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में बुधवार को 60000 रुपए प्रति किलो बिकी हुई थी, जबकि शुक्रवार को 58000 के दाम पर भी की है। यानी कि चांदी की कीमत में सीधे 2000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि हालांकि कुछ दिनों पहले चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अचानक गिरावट आ जाने से खरीदारों में उत्सुकता बढ़ी हुई है।

22 और 24 कैरेट में है ये अंतर

अगर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर की बात करें तो 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध पाया जाता है, जबकि बारिश कैरेट सोना करीब 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे चांदी, जिंक, तांबा मिलाकर जेवर बनाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। अधिकतर दुकानों पर 22 कैरेट सोना ही मिलता है।

google news