‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर का एमपी से कनेक्शन, इस जिले की गलियों में बीता विवेक अग्निहोत्री का बचपन

देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बारे में हर कोई जानना चाहता है। उनके बारे में जानने के लिए लोग गूगल पर सर्च कर रहे है, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे ‘द कश्मीर फाइल्स के निर्माता का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की जवाहर कॉलोनी में हुआ था। वहां यहीं पर पले बढ़े और जवाहर कॉलोनी की गलियों में उनका बचपन बीता था। इस बारे में जानकारी विवेक अग्निहोत्री के साथ मित्र आईएमए के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ मुकुल तिवारी ने दी है।

google news

दरअसल मुकुल तिवारी की माने तो वहां कंप्यूटर लद्दाराम के अखाड़े में रहते थे। उनके व विवेक अग्निहोत्री के पिता गहरे दोस्त थे। इसलिए दोनों परिवार का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। वहीं कॉलोनी में डॉक्टर सिंह बेस करके घर के बगल में अब जो पार्क है वहां मैदान हुआ करता था। वहीं हम सभी भाई बहन और विवेक व उसकी छोटी बहन मोनिया के साथ बचपन में खेला करते थे। विवेक के पिता डॉ. प्रोग्राम अग्निहोत्री महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष थे।

जवाहर कॉलोनी में रहते थे विवेक का परिवार

अग्निहोत्री का जन्म 21 दिसंबर 1973 को हुआ था जवाहर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बता दें कि विवेक के पिता की दो शादियां हुई थी जिसमें विवेक मां उनके पिता की दूसरी पत्नी थी। वहीं विवेक खुद आईएमएससी से पढ़ाई की है। विवेक अग्निहोत्री के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। वहा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढ़ाई करने आए थे। पढ़ाई के बाद उन्हें नौकरी मिल गई तो वहां वहीं रह गए। इसके बाद उनका ट्रांसपोर्ट भोपाल में हो गया तब से इनका परिवार यहां भी रहने लगा था।

बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर के सिनेमाघरों में चर्चा में हैं। लोगों के द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। 12 करोड़ में बनी है फिल्म अब तक 200 करोड़ पार कर चुकी है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दिखाया गया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार प्रमुख भूमिका में नजर आते हैं।

google news