आमजनता को महंगाई से मिली बड़ी राहत, सितंबर के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट, 5वें महीने भी गिरावट का दौर जारी

देश में बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ी राहत मिली है। दरअसल 1 सितंबर यानी गुरुवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घट गई है। एलपीजी सिलेंडर आज से 100 रुपए सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल द्वारा गुरुवार 1 सितंबर 2022 को एलपीजी के नए रेट भी जारी कर दिए गए हैं। जानकारी मिली है कि इंडियन का सिलेंडर दिल्ली में 915.50, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए और चेन्नई में 100 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि यह कीमतें पूरे देश भर में लागू हो रही है।

google news

इन शहरों में कम हो गई सिलेंडर की कीमत

देशभर में बढ़ते गैस सिलेंडर की कीमतों की वजह से आम जनता काफी परेशान है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल सितंबर की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली ।घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। यह दाम लगातार पांचवे महीने में गिरावट हुई है ।अगर पिछले महीने की बात करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कटौती की गई थी। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1976.50 रुपए हो गया है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती होने की वजह से रेन स्टार होटल चलाने वाले लोगों को काफी राहत मिली।

1 अगस्त को हुई थी 36 रुपए की गिरावट

अगर हम अलग-अलग शहरों की बात करें तो सभी जगह गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। ऐसे में अगर बात मुंबई की करें तो यहां पर 92.50 रुपए कोलकाता में 100 रुपए और दिल्ली में 91.50 गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली ।हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम देश की राजधानी दिल्ली में 1885 रुपए, चेन्नई में 2045 रुपए, मुंबई में 1844 और कोलकाता में 1995.50 रुपए हो गया है। इससे पहले 1 अगस्त से एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की कटौती की गई थी। यानी कि लगातार पांचवे महीने में यह गिरावट देखने को मिली है।

एक तरफ साची अमूल दूध ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं खाने पीने की चीजें भी महंगी हो गई है। दालों के साथ अन्य कई चीजें महंगी होती जा रही है लेकिन खाने के तेल में गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद अब घर में काम आने वाले गैस के सिलेंडर में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में किसी भी तरह की गिरावट देखने को नहीं मिली है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है ऐसे में रफ्तार होटल चलाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

google news