मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, 5 फरवरी से समर्थन मूल्य पर इन फसलों का कराये पंजीयन

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। किसानों के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसल के लिए सम​र्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल शनिवार 5 फरवरी से सरकार ने पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी यह 5 मार्च तक चलेगी जिसमें किसान अपनी फसल का सम​र्थन मूल्य में बेचने के लिए पंजीयन करा सकता है।

google news

इस जगह किसान करा सकता है पंजीयन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों का शनिवार से समर्थन मूल्य पर पंजीयन शुरू हो गया है। इसके लिए किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि किसानों के पिछले साल का रजिस्ट्रेशन को मान्य नहीं माना जायेगा। इस साल किसानों को नए सिरे से पंजीयन कराना होगा। किसान अपनी फसलों का पंजीयन लोक सेवा केंद्र पर 50 रुपये फीस के साथ करा सकता है।

वहीं किसानों के ​समर्थन मूल्य पर फसलों के रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर एक वेबसाइट भी जारी की है जिसमें किसानों को पंजीयन की पूरी जानकारी दी गई है इसमें किसान बिना किसी रूकावट के अपना पंजीयन आसानी से करा सकता है। इसमें किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील सहित संचालित सुविधा केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

किसानों के पास दस्तावेज होना जरूरी

किसानों को अपनी फसल के पंजीयन कराने को लेकर दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है जिसमें किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की बही के साथ ही किसानों का बैंक एकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। वहीं एक क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1937 रुपय रखा गया है। इसी कीमत पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी।

google news

बता दें कि समर्थन मूल्य पर फसलों के पंजीयन की जानकारी कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते किसानों से नजदीकी पंजीयन केंद्र पर पंजीयन कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की मध्यप्रदेश में 5 फरवरी से समर्थन मूल्य पर फसलों के पंजीयन शुरू हो रहे है।