यूक्रेन में फंसी मध्यप्रदेश के जबलपुर की ये बेटी, सोमवार को होगी घर वापसी, जाने कैसे मिली मदद

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है जिसमें मध्य प्रदेश के कई छात्र फंसे हुए है। वहीं रविवार को एयर इंडिया विमान से 250 भारतीयों को सुरक्षित वापस भारत लेकर आए है। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर की एक छात्रा भी यूक्रेन से निकलकर रोमानिया पहुंच गई है जिसके बाद सोमवार वहां सीधे दिल्ली पहुंचेगी इसके बाद उसे जबलपुर लाया जाएगा। दरअसल यूक्रेन में मध्य प्रदेश के करीब 86 से ज्यादा छात्राएं पढ़ाई करने के लिए गए थे। जिसमें विदिशा, शहडोल, इंदौर और जबलपुर की छात्रा शुभि गुप्ता भी शामिल है जो सकुशल रोमानिया पहुंच गई है।

google news

दरअसल इस समय यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध काफी गहरा हो गया है। भारत सरकार उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश के कई छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गए थे, लेकिन वहीं फंस गए थे इसके बाद उनके माता-पिता भारत सरकार से लगातार उन्हें भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

एयर ​इंडिया विमान से वतन लौटे 250 भारतीय

बीते दिनों विदिशा जिले की सृष्टि की मां ने भी गुहार लगाई थी। वहीं ग्वालियर जिले की छात्रा भारत की आखिरी फ्लाइट से वतन लौट आई थी। वहीं रविवार को एयर इंडिया विमान से 250 भारतीयों को सुरक्षित भारत लेकर आए जिनका ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आत्मीय स्वागत किया है।

संस्कारधानी के यूक्रेन में फंसे करीब 4 बच्चे

बता दें कि यूक्रेन में मध्य प्रदेश के करीब 86 छात्र फंसे हुए हैं जो पढ़ाई करने के लिए गए थे। इनमें जबलपुर की एमबीबीएस छात्रा शुभि गुप्ता भी शामिल है। यहां सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आएगी उसके बाद दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर के करीब 4 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हैं जो लगातार मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

google news