फिर सातवें आसमान से औंधे मुंह गिरी सरसों तेल की कीमत, जानिए 1 लीटर तेल का ताजा भाव

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर आम जनता को राहत मिली है। दरअसल 1 सितंबर से उत्तर प्रदेश में सरसों तेल के थोक भाव में गिरावट देखने को मिली है ।दरअसल सरसों तेल का भाव ₹154 प्रति लीटर हो गया है जबकि कुछ दिनों पहले की बात करें तो सरसों तेल की कीमत सातवें आसमान को छू रही थी ।बिहार में सरसों तेल की कीमत अब घटकर 175 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बाजार के जानकारों ने बताया सरसों तेल की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह सरसों की कीमतों में गिरावट और तेल की मांग में नरमी रहना है।

google news

एक तरफ जहां लगातार आम जनता को महंगाई का बोझ पड़ता जा रहा है, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को अब सरसों तेल की कीमत में राहत मिली है। बिहार में जहां सरसों तेल की कीमत 175 रुपए प्रति लीटर घट गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी 154 रुपए प्रति लीटर सरसों तेल की कीमत हो गई है। जानकारों ने बताया कि उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत अधिक होती है। केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में सूरजमुखी सोयाबीन मूंगफली बिनौला जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत होती है। कीमतों में तेज उछाल से सरसों तेल की मांग में गिरावट देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर को सरसों तेल की कीमत 154 रुपए प्रति लीटर थी। 31 अगस्त को सरसों तेल की कीमत 171 रुपए प्रति लीटर थी। दूसरे शब्दों में कहें तो सरसों तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर गुरुवार को सरसों का भाव 154 रुपए प्रति लीटर है ।

कुछ महीने पहले सरसों तेल की कीमत 210 रुपए

31 अगस्त को उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव 171 रुपए प्रति लीटर थी। यानी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह कुछ महीने पहले सरसों तेल की कीमत 210 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई थी, लेकिन अब लगातार गिरावट का दौर जारी है ।तेल बाजार के जानकारों का कहना है कि मानसून मौसम की वजह से कीमतों में तेजी जरूर आएगी।

google news