रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मिलेगी बड़ी राहत, भारत सरकार जल्द कम कर सकती है पेट्रोल की कीमत, जाने वजह

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि शुक्रवार को रूस ने शांति से बात करने की बात कही है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि भारत में जल्दी ही पेट्रोल की कीमत कम हो सकती है। भारत अपने इमरजेंसी ऑयल स्टाफ का इस्तेमाल कर सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से जहां एक तरफ शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो वहीं क्रूड ऑयल की कीमत भी बढ़ती जा रही है इस पर भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर निगरानी रखी हुई है और जल्दी पेट्रोल के दाम कम करने पर बड़ा फैसला ले सकती है।

google news

भारत कर सकता है ये बड़ी घोषणा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार सप्लाई में रुकावट पर भी नजर बनाई हुई है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व श्रीजल इसके लिए पहले को समर्थन देने के लिए प्रतिवाद है। जिससे कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी को काबू किया जा सके। हालांकि अभी तक मंत्रालय की तरफ से इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

भारत के पास मौजूद है स्ट्रैटेजिक रिजर्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन भारत के पास स्ट्रैटेजिक रिजर्व में 5.33 मिलियन टर्न और 69 मिलियन बैरल की रखने की क्षमता है। गुरुवार को कच्चा तेल 850 के भारी बढ़ोतरी के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को पार कर गया था, लेकिन इसके बाद फिर यहां 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महीने पहले नवंबर 2021 में जापान, ब्रिटेन, भारत, अमेरिका के साथ ही कई देशों ने एक साथ मिलकर कीमत को कम करने के लिए अपने स्ट्रैटेजिक रिजर्व से तेल को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन अब भारतीय मंत्रालय इस पर क्या निर्णय लेता है कि देखने वाली बात होगी।

google news