मध्यप्रदेश में 16 महीने के इस बच्चे ने किया ऐसा कारनामा, 195 देश और राजधानी के नाम याद कर बनाए ये 3 रिकॉर्ड

आमतौर पर देखा जाता है कि इस उम्र में बच्चे बोलना और चलना सीखते है। उस उम्र में अगर बच्चे कुछ कीर्तिमान रच दें तो इससे बड़ी हैरानी वाली बात कोई हो ही नहीं सकती है, लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले एक छोटे से बच्चे ने ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रीवा के रहने वाले यशस्वी मिश्रा की जिनकी उम्र सिर्फ 1 साल 4 महीने की है, लेकिन उसने इस उम्र में ऐसा कीर्तिमान रचा है जिसे देखकर बड़े-बड़े हैरान रह गए है। यानी इस बच्चे का दिमाग इतना तेज है कि उसने कम उम्र में ऐसी जानकारियां हासिल कर ली है जोकि बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं।

google news

इस कारनामे को देख रह जाएंगे हैरान

दरअसल यशस्वी मिश्रा उम्र भले ही छोटी है, लेकिन दिमाग कंप्यूटर से भी तेज है। इसने अब दुनिया के 195 देशों और उनकी राजधानियों के नाम याद रख कर ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जिसकी अब चारों ओर तारीफ हो रही है। यशस्वी ने छोटी सी उम्र में 26 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचान कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज किया है। ऐसा करने वाला वहां दुनिया का सबसे कम उम्र वाला बच्चा बन गया है।

यशस्वी छोटी सी उम्र में इस कारनामे को करने वाले सबसे कम उम्र के बच्चे बन गए हैं। इसलिए अब इनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया है। इन्होंने अब तक तीन रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिए हैं।

इतनी छोटी सी उम्र में इतने देशों के नाम और उनकी राजधानी के नाम याद रख पाना बड़े बड़ों के लिए मुश्किल है। ऐसे में यशस्वी ने इस कारनामे से हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं बच्चा जैसे जैसे बड़ा होता जा रहा है वैसे वैसे इसका नालेज भी बढ़ता जा रहा है।

google news