ये गूगल गर्ल चेतिका, जिसने अपने टेलेंट से 1 मिनट 46 सेकंड में कर दिया ये कमाल, बना चुकी है कई रिकार्ड

केबीसी में जाने वाले गूगल बॉय कौटिल्य को भला कौन भूल सकता है। अब इन्हीं की तरह 8 साल 10 महीने की चेतना शर्मा सामने आई है। जिनमें हौंसले और प्रतिभा की कमी नहीं है। अब चेतिका ने 100 अंकों की वर्ग संख्या 1 मिनट 46 सेकंड में सुना दी है ।ऐसा करने के बाद चेतना ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले अगर बात करें गूगल बॉय कौटिल्य की तो इन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में अपने टैलेंट को बखूबी तरीके से दिखाया था।

google news

8 साल की उम्र में बनाया इसमें विश्व रिकॉर्ड

दरअसल भिवानी के गांव हरिपुर में रहने वाले सतीश शर्मा की बेटी चेतिका शर्मा ने 8 साल की उम्र में बड़ा कमाल कर दिया है। इस बेटी ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। जिसकी अब चारों ओर चर्चा हो रही है। चेतिका ने 100 अंकों की वर्ग संख्या 1 मिनट 40 सेकंड में सुना दी है। चेतिका धारूहेड़ा के मेघ बीजन अभिराज वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। उसने अपना न्यू यूट्यूब चैनल एंजेल चैतीका शर्मा एजुकेशन बूस्टर भी बनाया है। इसके माध्यम से वहां हर दिन कुछ नया कर रही है।

1 में बता देती है 101 देश और राजधानी के नाम

भारत में बच्चों से लेकर युवा और युवा से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में कुछ ना कुछ प्रतिभा जरूर भरी हुई है। ऐसे में अब 8 साल की बच्ची में काफी हुनर देखने को मिला है ।चेतिका के टैलेंट का हर कोई दीवाना हो चुका है। प्रधानमंत्री, देश के सभी राज्यों के नाम, केंद्र शासित प्रदेश के नाम, ट्रिक्स के माध्यम से फरार्टेदार तरीके से सुना देती है। इतना ही नहीं 20 प्रकार के गुणा चु​टकियों में कर देती है। जोड़ घटाव, गुणा भाग, केलकुलेटर से भी तेज करती है। भाग आठ प्रकार से तुरंत करती है। इसके अलावा 101 देशों के नाम और उनकी राजधानी उन देशों की मुद्रा को 1 मिनट 30 सेकंड में बता देती है। 2000 तक फराटेदार पहाड़े बोल देती है। वहीं चेतिका ने अंग्रेजी ग्रामर में महारत हासिल की है जिसके कई तरह के वीडियो भी उन्होंने बनाए हैं।

चेतिका पर उनके माता पिता को गर्व

वहीं अपनी बेटी की इस प्रतिभा के बाद उनके माता-पिता को काफी गर्व है ।चेतिका के पिता सतीश शर्मा ने कहा वह खुद धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करते हैं। मनीषा शर्मा m.a. B.ed और घर संभालने के साथ बच्चों की परवरिश भी करती है। इसके अलावा बेटी चेतिका शर्मा को स्कूल के अलावा वहां खुद भी पढ़ाते हैं। बेटी इतनी छोटी उम्र में सैनिक स्कूल नवोदय स्कूल और मिलिट्री स्कूल की बुक का सॉल्यूशन कर रही है। इस पर वहां वीडियो तैयार करती है जिससे उनके पिता को बेटी पर काफी गर्व है।

google news