Viral Video: मध्यप्रदेश के इस जिले का अनोखा नगर निगम, कबाड़ के लोहे से बनाई मनमोहक कलाकृतियां

महंगाई के दौर में लोगों को कबाड़ से बाइक या कार बनाते देखा है जो अपनी कड़ी मेहनत के बाद कबाड़ से जुगाड़ तैयार करते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से नगर निगम का गजब मामला सामने आया, जहां नगर निगम के द्वारा शहर से अतिक्रमण दस्ता द्वारा कार्रवाई कर जब्त किया गया लोहे से अब शहर को सुंदर बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है जिससे नगर निगम आदिवासी पुरुष और महिला की विशालकाय प्रतिमा बनाई जा रही है। नगर निगम की इस कबाड़ से जुगाड़ की सुंदर कलाकृतियां शहरवासियों को काफी पसंद आ रही है।

google news

शहर को सुंदर बनाने के लिए अनोखी पहल

दरअसल संस्कारधानी जबलपुर में लोहे से आदिवासी पुरुष और महिला की विशालकाय प्रतिमा बनाने के लिए छत्तीसगढ़ से तीन युवकों की टीम आई है ।जिनके द्वारा 12 दिन के अंदर महिला की कलाकृति तैयार की गई है अभी से शहर वासियों के द्वारा देखकर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि नगर निगम जिन कारीगरों से शहर को सुंदर बनाने के लिए कलाकृतियां बनवा रहा है वहां लोहा अतिक्रमण दस्ता के द्वारा शहर से जब्त किया गया है जिसे अब शहर को सुंदर बनाने के काम में लिया जा रहा है।

कबाड़ के लोहे से बना रहे सुंदर कलाकृतियां

वहीं जब इस मामले को लेकर इसे बनाने वाले कलाकार से बात की गई तो इनमें से एक नरेंद्र देवांगन ने जानकारी दी है कि जबलपुर नगर निगम के द्वारा उन्हें दो कलाकृति बनाने का ऑर्डर दिया गया था। इस कलाकृति को बनाने में जो लोहा इस्तेमाल किया जा रहा है। वहां कबाड़ है जो कि नगर निगम के भंडार गृह में काफी दिनों से रखा हुआ है। उनका कहना है कि वहां जो कलाकृति कबाड़ से बना रहे हैं उसमें आदिवासी महिला और पुरुष को दिखाया गया है। इन कलाकृतियों में पुरुष जहां ढोल बजाते हुए नजर आ रहा है तो वहीं महिला नृत्य करती दिख रही है।

मध्यप्रदेश में यह पहला मामला है जब किसी जिले की नगर निगम ने कबाड़ से जुगाड़ बनाने की पहल शुरू की है। इसे बनाने वाले कलाकारों का कहना है इन प्रतिमा को 1 महीने के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। वहीं जबलपुर नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का काम जोरों से चल रहा है। नगर निगम का मक्शत है कि इस बार शहर को रैंकिंग में ऊपर लाया जाएगा। इसी के चलते अब नगर निगम के द्वारा कई तरह के नवाचार करने की कोशिश में लगा हुआ है। फिलहाल नगर निगम के द्वारा कबाड़ से कलाकृतियां बनवाने का काम जोरों से चल रहा है और आगामी समय में इसे आप शहर के चौराहे पर भी देख पाएंगे।

google news