MP : मुख्यमत्री शिवराज आज इन किसानों को देंगे सौगात, एक क्लिक पर ट्रांसफर करेंगे 202 करोड़ की राहत राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को बीमा राशि देने के बाद 2022 में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की मुआवजा राशि देंगे। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे 1 लाख 46 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के लिए 200 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर करेंगे। इस ओलावृष्टि में करीब 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित होने की उम्मीद है।

google news

मुख्यमंत्री 202 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

दरअसल जनवरी में हुई ओलावृष्टि के कारण ग्वालियर चंबल संभाग समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। इन्हीं किसानों को अब राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने तैयारी कर ली है। सर्वे कार्य पूरा हो गया है गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक से किसानों के खाते में 200 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे इसमें करीब 1 लाख 46 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा।

25 जिलो के किसानों को मिलेगा लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दें ओलावृष्टि की वजह से मध्यप्रदेश में 25 जिलों के किसानों की 1 लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हुई थी। इन्हीं किसानों को अब शिवराज सरकार राहत देगी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत राशि देने को लेकर घोषणा की थी इसके बाद बुधवार को भी कयास लगाए जा रहे थे कि आज किसानों को राहत मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

इन जिलो में इन गांवों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को 1 लाख 46000 से ज्यादा किसानों के खातों में 202 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर करेंगे जिसमें रायसेन जिले में 16 गांव के 866 किसानों को लाभ होगा। राजगढ़ में 61 गांव के 4136, विदिशा में 18 गांव के 1710 भिंड में 23 गांव के 3658, शिवपुरी में 96 गांव के 19707, ग्वालियर में 59 गांव के 15 562 तो वहीं अशोक नगर में 87 गांव के 12975 गांव के किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाभ देंगे।

google news