Happy New Year 2023: क्या है सीएम शिवराज का अंग्रेजी नववर्ष का संकल्प, खुद किया खुलासा

Happy New Year 2023: नव वर्ष पर हर कोई कुछ ना कुछ संकल्प लेते हुए नए साल का अभिनंदन करता है। कोई अपनी सेहत को लेकर संकल्प लेता है तो कोई अपने कैरियर को लेकर संकल्प करता है। कोई अपनी इच्छाओं पर पाबंदी लगाता है तो कोई कुछ पाने के लिए संकल्प लेता है। आमतौर पर नव वर्ष पर हम अपने या अपने से जुड़े हुए किसी कार्य को पूरा करने या उसे छोड़ने का संकल्प लेते हैं। ठीक इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नए साल को लेकर एक संकल्प लिया है।

google news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संकल्प को ट्विटर के माध्यम से जनता के बीच साझा किया है। सीएम ने लिखा है-

प्रदेश के मुखिया की यह दिनचर्या का एक हिस्सा है कि वह ट्विटर पर थॉट ऑफ द डे शेयर करते हैं और 31 दिसंबर को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। उन्होंने लिखा कि हमारा लक्ष्य है आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना। आइए हम सब एकजुट होकर इस संकल्प की पूर्ति और नए मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में जुट जाएं। अंग्रेजी नववर्ष आप सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करें ईश्वर से यही प्रार्थना है।

2023 में है विधानसभा चुनाव

अपने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश के मुखिया ने साफ रूप से बताया है कि मध्य प्रदेश को वह नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है। आप सभी जानते हैं कि वर्ष 2023 मध्य प्रदेश की राजनीति के दृष्टिकोण से भी काफी अहम होगा क्योंकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शिवराज सिंह चौहान एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भारत में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

google news

ऐसे में यह संकल्प राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह प्रदेश के विकास के संकल्प में लोगों से आह्वान कर रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रदेश में सरकार बना पाए। अब देखना यह होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता किसे अपना मत देकर सरकार बनाने का मौका देती है। हम यही उम्मीद करते हैं कि आने वाले प्रत्येक वर्ष में मध्य प्रदेश दिन प्रतिदिन आगे बढ़े।