एमपी में देश का इकलौता वाइल्ड लाइफ एनिमल विश्वविद्यालय, जहां आज भी सुरक्षित रखें है जानवरों के अंदरूनी अंग

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में देश का एकलौता नानाजी देशमुख विश्वविद्यालय वाइल्ड लाइफ एनिमल से जुड़ा है। इस म्यूजियम में जानवरों के हर तरह के अंक देखने को मिल जाते है। इस म्यूजियम के माध्यम से छात्र-छात्राएं पढ़ाई भी कर सकते हैं और वहां इसलिए रखे गए हैं ताकि बच्चे यहां आकर उनके बारे में समझ सके और वहां उस पर शोध भी कर सकते है। दरअसल इस म्यूजियम में जानवरों के लीवर, हॉट समेत कई अंग देखने को मिल जाते हैं।

google news

देश का एक इकलौता नानाजी देशमुख विश्वविद्यालय वाइल्ड लाइफ एनिमल से जुड़ा हुआ है। इस म्यूजियम में मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के जानवरों के अंगों को रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य है की म्यूजियम में बच्चे आकर इन पर शोध करने के साथ ही उन्हें कई तरह की जानकारियां मिल जाए इसको लेकर इन अंगो को फ्रेम में सजा कर रखा गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कुलपति डॉ. एसपी तिवारी ने कहां कि इस म्यूजियम में जानवरों के अलग-अलग अंगों को रखा गया। इसे बड़े स्तर पर बनाने को लेकर शासन भी मदद कर रहा है।

इन जानवरों के अंगों को रखा है सुरक्षित

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस म्यूजियम को अब शासन की तरफ से कई तरह की मदद मिल रही है। इसमें जानवरों के अंगों को रखा गया जिसमें बच्चे यहां पर आकर कई तरह के शोध कर सकते हैं। इनमें टाइगर, लेपर्ड, मगरमच्छ, चीतल, सांभर, हाथी समेत कई जानवरों के अंदरूनी अंग यहां पर मिल जाएंगे। इसके अलावा भालू टाइगर तेंदुआ और हिरण जैसे जानवरों की किडनी को भी संभाल कर सुरक्षित रखा गया है।

उन्होंने जानकारी में बताया कि हिरण और टाइगर के कंकाल को सहित कई अंदरूनी अंगों को छात्रों के शोध के लिए इस म्यूजियम में सजा कर रखा गया है। इसे देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश के छात्र और सामान्य लोग भी देखने के लिए आते है। वहीं इसे बड़े स्तर पर ले जाने को लेकर कुलपति ने राज्य की शिवराज सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।

google news