मध्य प्रदेश के इन 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, कोहरे-गुलाबी ठंड की दस्तक, निम्न दाब से बदलेगा मौसम

देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। वजह है बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र को चक्रवात में बदलने की संभावना देखी जा रही है। मौसम विभाग इसके विकराल रूप से इंकार कर रहा है। इसका बड़ा असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। दीपावली से पहले बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

google news

बंगाल खाड़ी में बना छोभ मंडल में दबाव

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। ठंडी हवा की वजह से राज्य में नमी भी बन रही है। ऐसे में बादल छा रहे हैं जबकि शाम के समय कोहरे से मौसम पटा हुआ है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर नीचे छोभ मंडल में दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। केंद्र बनने के साथ एक पश्चिम विक्षोभ भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोकण तट के पास निचले छोभ मंडल में एक नई चक्रवात का दबाव केंद्र बनता देखा जा रहा है। अगले हफ्ते में कई राज्य में बारिश की संभावना भी जताई है।

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है साथ ही 12 राज्य में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में शाम से ही कोहरे की दस्तक देखने को मिल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की बात करें तो कई जगह शीत लहर शुरू होना शुरू हो गई है।

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं शाम को ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। कोहरे से मौसम पटा रहेगा इसके अलावा रात के तापमान में 5 फीसद की गिरावट भी रिकॉर्ड की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सर्दी की दस्तक देखने को मिल रही है। दरअसल हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का असर कानपुर में भी देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास शुरू करा दिया है। वहीं रात के तापमान में कमी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। रात में ठंडी हवा चलेगी। सूर्य के दक्षिण यान होने की वजह से पारा में तेजी गिरावट देखने को मिल रही है।

google news