मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा करवट, 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल सकता है अगले 48 घंटों में बादल छाने की संभावना है तो कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 2-3 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी और मंगलवार को 14 किमी घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है वही ठंड के बने रहने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उत्तर भारत पर एक पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

google news

2 फरवरी को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है वही जो चक्रवात बन रहा है उसके आने की संभावना से ग्वालियर, चंबल में बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही बौछारे भी गिर सकती है।

राजधानी भोपाल में 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री से बढ़कर 9.8 डिग्री हो गया है। मंगलवार को यह 11 डिग्री तक पहुंच गया है जो सामान्य से 0.4 डिग्री से अधिक है।

इन राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 फरवरी के मध्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वह एक रिपोर्ट के अनुसार 3 फरवरी तक झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार में बारिश हो सकती है। वहीं 4 फरवरी को पश्चिम बंगाल और बिहार झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। 5 फरवरी को बारिश की गतिविधियां कम नजर आएगी। वहीं तमिलनाडु, पंडुचेरी और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गिलगित बालटिस्तान में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

google news