शिवरात्रि पर उज्जैन ने रचा इतिहास, 11.7 लाख दीये जला कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा ये रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल दीपोत्सव मनाते हुए 21 लाख दिए जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज किया गया है। इससे पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर लाख 41 हजार 551 दीये जलाये थे। वहीं उज्जैन की शिप्रा नदी तट पर करीब 11 लाख 71 हजार 78 दिये जलाये गए। जिससे पूरा शहर जगमगा उठा वहीं दिवाली जैसा माहौल पूरे शहर में नजर आ रहा था। इस नजारे को देखने के लिए दूर दराज से बाबा के भक्त पहुंचें थे। वहीं इस दौरान मंदिर प्रसाशन समेत पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

google news

21 लाख दिये से जगमगाया उज्जैन शहर

आपकी जनकारी के लिए बता दें कि दीपोत्सव के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचें और पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सायरन बजते ही पूरे रामघाट से लगाकर पूरे शहर में एक साथ दीपक जलने से पूरा शहर जगमगा गया। इस मौके पर करीब 21 लाख दिये एक साथ जले जिससे दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया।

गिनीज ऑफ बुक में दर्ज हुआ उज्जैन का नाम

वहीं दीपो उत्सव कार्यक्रम से पहले उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उज्जैन की जनता ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया है। मैं महाकाल महाराज से प्रार्थना करता हूं कि उज्जैन, मध्यप्रदेश, देश व सम्पूर्ण विश्व पर कृपा बनाये रखे। वहीं गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करार देते हुए शाहर का नाम गिनीज बुक में दर्ज कर लिया है। वहीं अयोध्या के दीपो उत्सव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गौरतलब है कि दीपावली के मौके पर अयोध्या में 9 लाख 41 हजार 551 दीये जला कर गिनीज बुक में नाम दर्ज किया था। वहीं मंगलवार को उज्जैन में रिकॉर्ड बनने के बाद पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस आशय का प्रमाण पत्र दिया है। इस अभियान के 20 हजार से भी ज्यादा अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया। वहीं कार्यक्रम पश्चात सभी दीये और तेल की खाली बोतलें नगर निगम ने एकत्र की है।वहीं उज्जैन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया। कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी।

google news

सीएम बोले- गुड़ी पड़वा पर मनायेंगे गौरव दिवस

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों समेत जनता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उनका कहना है कि हर साल महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के मौके पर ऐसा ही भव्य आयोजन करने के साथ ही गुड़ी पड़वा पर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा कर दी है।