अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने जमाया ऐसा जुगाड़, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सागर जिले में अग्निवीर भर्ती चल रही है इसमें कई युवा अग्निवीर बनने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में आप दो कैंडीडेट्स गड़बड़ी करते हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत रैली से बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है इन दोनों ने अपनी ऊंचाई को ज्यादा दिखाने के लिए ऐसा जुगाड़ बनाया जिसको देखकर सभी हैरान रह गए हैं। इन युवाओं ने अपनी आईडी में करीब 1 इंच मोटा गत्था लगाया तो दूसरे ने विग लगाया था। हालांकि इनकी गड़बड़ी तुरंत सेना के जवानों ने पकड़ लिया है।

google news

2 अ​भ्यर्थियों को चैटिंग करते पकड़ा

सागर के साथ के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में भर्ती रैली परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुरैना और दमोह जिले के कैंडिडेट सेना में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसी दौरान 2 अभ्यर्थियों को चैटिंग करते हुए सेना के जवानों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है इन जवानों ने इस तरह का जुगाड़ लगाया कि देखकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने अपना कद बढ़ाने के लिए एड़ी के नीचे 1 इंच मोटा दस्ता लगा लिया है।

162 कैंडीडेट्स रैली में हुए शामिल

रैली भर्ती करा रहे अधिकारियों की मानें तो उन्होंने अपनी हाइट बढ़ाने के लिए इस तरह का जुगाड़ जमाया है। जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों को तुरंत रैली से बाहर कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 162 कैंडीडेट्स लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उनकी लिखित परीक्षा 15 जनवरी को ग्वालियर में होगी, लेकिन फिजिकल परीक्षा में इस तरह 2 कैंडीडेट्स को इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी वीर सेना भर्ती रैली 6 अक्टूबर से चल रही है। 20 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। अग्निवीर भर्ती रैली रोजाना रात 12:00 बजे के बाद शुरू होती है। इसमें कैंडिडेट से दौड़, लंबी कूद, हाइट जम समेत दूसरी फिजिकल एक्टिविटीज कराई जा रही है। गुरुवार को कुल 6478 कैंडिडेट्स की भर्ती रैली आयोजित की गई।

google news