अजब एमपी की गजब कहानी मुर्गे की शिकायत करने थाने पहुंचा डॉक्टर, वजह जान नहीं रुखेगी हंसी
भगवान के बाद डॉक्टर को भी दूसरा भगवान का दर्जा दिया गया है। जो दिन रात लोगों की सेवा करते हैं। आज हमारे बीच एक से बढ़कर एक डॉक्टर मौजूद है जो हर बीमारी का उपचार करते हैं। ऐसे में प्रोफेशनल और आम डॉक्टर दोनों ही अपने जीवन में काफी ज्यादा व्यवस्था नजर आते हैं। हर डॉक्टर का एक टाइम बना हुआ है जिसके अनुसार ही वे अपना कार्य करते हैं।
इतना ही नहीं की बार इमरजेंसी में उन्हें नींद में से ही उठाकर जाना पड़ता है। देखा जाए तो डॉक्टर को सोने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इसमें भी यदि उन्हें कोई डिस्टर्व करे तो यह ज्यादा बड़ी परेशानी हो जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से सामने आया है। जहां एक प्रोफेशनल डॉक्टर मुर्गे के चिल्लाने से इतना परेशान हो चुका है कि उनकी शिकायत उन्होंने पुलिस की है।
दरअसल, यह पूरा मामला पलासिया थाने क्षेत्र का है जहां कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आलोक मोदी द्वारा मुर्गे की शिकायत की है। बता दें कि डॉ मोदी दिन में काफी ज्यादा व्यवस्था रहते हैं। लेकिन रात में उन्हें थोड़ा समय सोने के लिए मिलता है। ऐसे में पड़ोस में मौजूद मुर्गा सुबह अपनी आवाज से उन्हें उठा देता है। जिससे वे काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत कर दी है। डॉक्टर की शिकायत के बाद मुर्गे पालने वाले पड़ोसी को समझा दिया गया है। आगे इस तरह की शिकायत नहीं आना चाहिए इसकी भी बात कही गई है। लेकिन फिलहाल यह मामला खूब चर्चाओं में बना हुआ है।