रामनवमी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, 370 करोड़ की दी सौगात, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश वासियों को एक के बाद एक सौगात दे रहे है। रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 370 करोड रुपए की सौगात दी है। इसके साथ ही 246 करोड़ की लागत से मंदाकिनी नदी को सदानीरा बनाए जाने के लिए बांध तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर चित्रकूट वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी के पर्व पर हर साल चित्रकूट में गौरव दिवस मनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसी नगरी में भगवान राम लक्ष्मण और सीता ने साढ़े 11 वर्ष तक वनवास काटा था।

google news

रामनवमी के पर्व पर गौरव दिवस मनाया

दरअसल देशभर में 10 अप्रैल को श्री राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं चित्रकूट में भी श्री रामनवमी के पर्व पर गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतों का सम्मान करते हुए कहा किसी नगरी में भगवान राम सीता और लक्ष्मण ने साढ़े 11 वर्ष का वनवास काटा था। इस नगरी में कण-कण राम में ही है ।इसके साथ ही उन्होंने मंदाकिनी नदी की धारा को स्वस्थ और अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 243 करोड़ 700000 की लागत से मझगवां में प्रथम चरण में बांध बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदाकिनी नदी में कटाव को रोकने के लिए 30 करोड 900000 के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी गई है ।बरगी नहर की तहलका काम पूरा होते ही नर्मदा जी का जल मंदाकिनी नदी तक को लेकर आएंगे। इन दो पावन नदियों के मिलन से अनूठा संगम बनेगा। इसको लेकर डीपीआर बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दे दिए हैं।

इसके साथ ही चित्रकूट में सुंदर घाट बनाए जाने के साथ ही सीसी रोड निर्माण के लिए 49 करोड 900000 के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 62 करोड रुपए सड़कों की नालियों के निर्माण के लिए दिए हैं। वहीं अमृत योजना के लिए चित्रकूट में 127 करोड़ से 4000000 रुपए के कार्य को मंजूरी दी गई है। वहीं 2 करोड़ की लागत से तुलसी मार्ग वन विभाग परिसर में सामुदायिक भवन के साथ ही 23 क्लॉक रुपए की लागत से बाउंड्री वाल बनाए जाने की मंजूरी दी गई है।

google news

नवीन थाना भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 111 करोड़ 60 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके साथ ही ही नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया है जो एक करोड़ 300000 की लागत से बने हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपए की लागत से 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया है। इसके साथ ही 61 करोड़ 96 लाख 93 हजार की लागत के 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया है।