इंदौर में 2 साल बाद निकली रंगारंग गेर, मिसाइलों से उड़ाया लोगों पर रंग और गुलाल सतरंगी हुआ पूरा शहर, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 2 साल के अंतराल के बाद ऐतिहासिक गैर निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर सतरंगी नजर आया है। होली का इतिहास काफी पुराना है कहते हैं आजादी से पहले इंदौर में महाराजा तुकोजी राव 5 दिन की होली मनाया करते थे। उस दौरान लोहे की कोटी को बैल गाड़ियों पर रखकर शहर में गेर निकाली जाती थी और लोगों को पिचकारियों से रंग डाला जाता था, लेकिन अब गैर ऐतिहासिक हो गई है। यानी कि अब बैलगाड़ी और लोहे की कोठी नहीं बल्कि टैंकर और फायर विकेट की मदद से मिसाइलों से गुलाल और रंगों उड़ाया जा रहा है।

google news

इस दौरान हजारों क्विंटल रंग और गुलाल पानी के साथ शहर में उड़ाया गया। रंग पंचमी के मौके पर मंगलवार सुबह भी शहर का नजारा इसी तरह का रहा बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गैर का आनंद लिया।

दरअसल महामारी के 2 साल के अंतराल के बाद इंदौर में फिर गेर निकाली गई है। गेर को लेकर लोगों में काफी दिनों से उत्साह नजर आ रहा था। रंग पंचमी के मौके पर गेर में बड़ी संख्या में लोग अपने सगे संबंधि और परिवार के साथ पहुंचे और गेर में डीजे पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान फायर ब्रिगेड और टैंकर उसे लोगों के ऊपर रंग और गुलाल उड़ाई गई। राजवाड़े पर माहौल कुछ अलग ही नजर आया यहां पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और डीजे पर झूमते नाचते नजर आए। इसके साथ ही गेर में मिसाइलों से रंग और गुलाल लोगों पर उड़ाया गया जो 200 मीटर दूर जाकर लोगों को तरबतर कर रही थी।

मिसाईलों से उड़ाया गया लोगों पर रंग-गुलाल

लोग बड़ी संख्या में राजमोहल्ला में रसिया कार्नर और अहिल्या पलटन परमाल मॉरल क्लब की गेर देखने इकट्ठे हो गए थे। वहीं सुबह से राजवाड़ा पर लोगों की भीड़ जमा होने लग गई थी। संगम कॉर्नर और शीतला माता बाजार में हिंद रक्षक की फाग के लिए लोग पहले ही पहुंच गए थे ।कई लोग छतों से गेर का आनंद ले रहे थे। ऐतिहासिक गेर का नजारा देखने के लिए वे पीछे नहीं हट रहे थे। वहीं प्रशासन ने भी इस दौरान अपनी चाक-चौबंद कड़ी व्यवस्था रखी गई। गैर में धर्म ध्वजा लहरा रही थी। ढोल ,बैंड बाजे, डीजे पर लोग झूम रहे थे और गाड़ियों और रथ के साथ पानी के टैंकरों से लोगों के ऊपर रंग और गुलाल उड़ाई जा रही थी।

google news

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गैर का आनंद लेते हुए नजर आए। गेर मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी हुई थी। वहीं पुलिस ने गेर मार्ग को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। इस दौरान भारी पुलिस बल भी गेर मार्ग पर तैनात रहा। वहीं राजमोहल्ला, मल्हारगंज की गलियों में गाड़ी जमा हो गई थी।

मॉरल क्लब की निकली पहली गेर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली गेर अहिल्या पलटन से मॉरल क्लब की निकाली गई जो गोराकुंड होते हुए राजवाड़ा की ओर पहुंची। इसके पीछे ही फाग यात्रा निकाली गई इसमें वृंदावन के कृष्ण मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी। इस गैर में महिलाओं का जत्था चल रहा था। जिसे राज्यों से सुरक्षित किया हुआ था। इतवारिया बाजार में रसिया कार्नर गैर पहुंच गई थी। इसी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे और इस दौरान लोगों पर रंग और गुलाल उड़ाई जा रही थी। वहीं दूसरी और भंवर कुआं से निकाली गई एक फाग यात्रा पिपलिया राव से निकाली गई जो विष्णुपुरी, इंद्रपुरी और भोलाराम उस्ताद मार्ग से चलकर विष्णुपुरी शंकर मंदिर पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं युवा और पुरुष शामिल हुए और जमकर का आनंद लिया।

वहीं माधव फाग जुनी इंदौर से निकाली गई। यह 17 साल से संघ के दूसरे सरसंघ चालक माधव सदाशिव गोलवलकर के नाम पर माधव फाग यात्रा निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां यात्रा जबरन कॉलोनी से शुरू होकर जवाहर मार्ग, पंढरीनाथ और हरसिद्धि पहुंचती है। जिसने भी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष और युवा शामिल रहे। इसके संयोजक भाजपा अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा है। इस दौरान पूरा शहर सतरंगी नजर आया और हर कोई रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाते नजर आया।