Asani Cyclone: Odisha और Andhra Pradesh में प्रशासन अलर्ट, कभी भी टकरा सकता है चक्रवात, मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में दिखेगा ये असर

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। दक्षिण अंडमान सागर पर बने चक्रवात तूफान कभी भी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के टट से टकरा सकता है। इसके लिए अब प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, लेकिन अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि यह तूफान कब तक आएगा, लेकिन अधिकारियों की मानें तो चक्रवाती तूफान अगले सप्ताह के शुरूआत तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट तक पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल के पूर्व में दोनों में गरज चमक के साथ हल्की फुल्की बारिश देखने को मिली थी। जिसका असर असर अब मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है।

google news

मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात तूफान का असर देखने को मिलेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना अब लगभग साफ हो गई है और इसकी दिशा का भी अंदाजा लगाया जा चुका है। 10 मई तक इस चक्रवर्ती तूफान के पूरी तरह से बनने से धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और उत्तर पश्चिमी इलाकों में इसका खासा प्रभाव भी दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात तूफान की वजह से मौसम शुष्क ही रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेगा। यहां तक कि 10— 11 मई के आसपास कई जिलों में लू का असर भी देखा जा सकता है।

इन राज्यों में मौसम तूफान से बढ़ेगा तापमान

ओडिशा मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है उसके बाद ओडिशा सरकार ने दमकल सेवाओं की तैयारी भी करने के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में हर साल चक्रवाती तूफान आते रहते ।हैं इस बार इस तूफान के दस्तक देने से मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली में गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा। वहीं ओडिशा में चक्रवात तूफान के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान हर साल तबाही मचाता है। इस बार भी अनुमान है कि अगले सप्ताह तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तूफान दस्तक देगा। इसको लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं दमकल भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी के चलते मध्यप्रदेश में भी इस तूफान का असर देखने को मिलेगा। अगर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तूफान से टकराता है तो मध्यप्रदेश समेत यूपी में गर्मी के तेवर दिखाएगी।

google news