होली से पहले MP कर्मचारियों-अधिकारियों बड़ा झटका, आदेश के बाद 8 हजार से ज्यादा की रोकी सैलरी, जाने वजह

होली से पहले सरकार ने अधिकारी और कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले जहां भोपाल में सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया था तो वहीं अब भोपाल से मिले निर्देशों के बाद भिंड जिले के 8 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी को रोक दिया गया है। इन्होंने सरकार द्वारा दिए गए 100 फीसदी ऑनलाइन विवरण को पूरा नहीं किया जिसकी वजह से इनका वेतन रोका गया है। वहीं इस मामले में कोषालय अधिकारी ने बताया कि एक-दो दिन में वेतन जारी कर दिया जाएगा उम्मीद जताई जा रही है इन कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा।

google news

शिवराज सरकार के इन अधिकारियों कर्मचारियों को 7 मार्च तक 100 फ़ीसदी प्रोफाइल अपडेट कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी इन्होंने ऑनलाइन विवरण नहीं दिया है। जिसकी वजह से इन पर कार्रवाई की गई है। पहले राजधानी भोपाल में प्रोफाइल अपडेट नहीं करने की वजह से 6 हजार 321 अधिकारी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था। हालांकि बाद में इनकी सैलरी को रिलीज कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के निर्देशों के बाद भिंड जिले के कई विभागों के 34 से अधिक संस्थाओं के 8 हजार 387 कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है। जिनमें इन कर्मचारियों को अपनी प्रोफाइल अपग्रेड कराने सहित 100 फीसदी ऑनलाइन करने के लिए कहा गया था, लेकिन इन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद अब भिंड जिला कोषालय में बिल भेजे गए तो वहां से सैलरी रिलीज नहीं की गई। होली के पहले सैलरी रुक जाने की वजह से इन्हें खासी परेशानियों से गुजारना पड़ रहा है।

इन विभागों के कर्मचारियों की रोकी सैलरी

दरअसल भोपाल से मिले निर्देशों के बाद जिला कोषालय ने महिला बाल विकास विभाग, पीएचई विभाग, स्वास्थ्य महकमा, शिक्षा विभाग, कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू के करीब 21 कर्मचारियों के वेतन को रेाक दिया गया है। वहीं गोहद तहसील कार्यालय की फीडिंग 6 फीसद है, अटेर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की फीडिंग 15 फीसद है। समेत कई कर्मचारियों की सैलरी को रोक दिया गया है। हालांकि अनुमान यह लगाया जा रहा है कि होली से पहले इन कर्मचारियों की सैलरी को रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन यह बात भी है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने 100 फ़ीसदी विवरण पूरा किया है उन्हें ही सैलरी दी जाएगी । वहीं पुलिस विभाग के 1375 अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

google news