महाशिवरात्रि से पहले मप्र के उज्जैन को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज ने किया 11 सड़कों का शिलान्यास

केंद्रीय की मोदी सरकार के द्वारा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को एक के बाद एक सौंगाते दे रही है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा क्षेत्र की तस्वीरें बदलने वाली इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 6000 करोड़ से अधिक की राशि का प्रस्ताव पारित कर दिया है। 24 फरवरी यानी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 5722 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 सड़कों का शिलान्यास किया है। इसके अंतर्गत आगर रोड स्थित मकोड़िया आम चौराहे पर उज्जैन-देवास, उज्जैन-गरोठ, उज्जैन-बदनावर फोरलेन, उज्जैन-झालावाड़ और जीरापुर-सुसनेर टूलेन सड़क को शामिल किया गया है।

google news

दरअसल देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने एक दिवसीय दौरे पर मालवांचल इंदौर उज्जैन दौरे पर पहुंचे, यहां इंदौर में मंदिरों में दर्शन के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए। इंदौर में पहुंचे केंद्री मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्नेह लता गंज स्थित नाना महाराज तरनेकर आश्रम पहुंचे और उसके बाद श्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं से आश्रम में ही मैं मुलाकात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौराहों पर बेरी गेट के साथ ही पुलिस जांच करती हुई नजर आई।

वहीं इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने उज्जैन बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किए,जहां उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 11 सड़कों का शिलान्यास किया है। इस दौरान 534 किलोमीटर लंबी सड़क 6247 करोड़ की लागत से बनेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए 11 करोड़ की राशि मंदिर के विस्तार के लिए देने की घोषणा की है।

google news

सीएम ने देखा दीपों से सजाने का प्रजेंटेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज उज्जैन में 11 सड़कों की सौगात देने के लिए आए थे। उससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंच गए। उन्होंने यहां त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव का प्रजेंटेशन देखा है। इस दौरान सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा नजर आएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाकाल महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में 11 लाख दीपक एक साथ जलाए जाएंगे।