मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषण, आदेश किया जारी, मिलेगा ये बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भोपाल कलेक्टर ने बड़ा आदेश जारी किया है ।जिसका लाभ अब कई कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। दरअसल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 2022 के अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसमें सभी सरकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों को त्योहारों का अवकाश मिलेगा। आगामी समय में होली है इसके साथ ही दीपावली, गणेश चतुर्दशी कई तरह के त्यौहार आने वाले हैं इसको लेकर भी राज्य शासन ने आदेश जारी किए है।

google news

कलेक्टर ने अवकाश के लिए आ​देश किया जारी

दरअसल राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को अवकाश देने की घोषणा की है। इस आदेश के मुताबिक 22 मार्च रंग पंचमी के मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 31 अगस्त, 25 अक्टूबर गणेश चतुर्दशी, दीपावली के दूसरे दिन भोपाल में अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर भी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए स्थानीय अवकाश के आदेश को जारी कर दिया गया है। भोपाल के लिए एक जबकि मध्य प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में तीन अवकाश घोषित किए हैं। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों को सिर्फ चार अवकाश दिए जाएंगे। इसके साथ ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्थानीय अवकाश की घोषणा भी कर दी है।

गुरुवार 17 मार्च होलिका दहन होगा। वहीं 18 मार्च यानी शुक्रवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। इसके लिए भी अवकाश घोषित कर दिया गया है वहीं अलग-अलग जिलों में कलेक्टर ने पूरे 12 महीने में त्यौहारों को लेकर अवकाश घोषित किए हैं जिसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

google news