मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, नेहरू संग्रहालय का बदला नाम, इस दिन होगा उद्घाटन, जानिए वजह

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ‘द नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय होगा। दरअसल इसका नाम बदलने की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। पहले यहां नेहरू गांधी परिवार की विरासत नेहरू संग्रहालय था। जानकारी के अनुसार तीन मूर्ति भवन पर बने इस प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर किया जाएगा। इस संग्रहालय का नाम बदलने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है।

google news

14 अप्रैल को पीएम करेंगे उद्घाटन

दरअसल नई दिल्ली में स्थित नेहरू गांधी परिवार की विरासत नेहरू संग्रहालय बनाया गया था ।इसका पहले नाम ‘द नेहरू मेमोरियल म्यूजियम था, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। अब से ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर करेंगे। इस संग्रहालय का नाम बदलने के बाद देश में सियासत शुरू हो गई है। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेश हमला बार होते हुए जमकर तंज कस रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने किया ये ट्वीट

संग्रहालय का नाम बदलने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा.. जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते वह दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अज्ञानता बस उनकी आत्मा मुक्ता और संकीर्ण सोच इन्हें यहां एहसास नहीं होने देती की लकीर मिटाने से उनके योगदान के निशान नहीं मिटते है। गांधी नेहरू इस लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक है।

नेहरू की याद में बना था संग्रहालय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहरू मेमोरियल संग्रहालय की स्थापना जवाहरलाल नेहरू की याद में हुई थी। यहां भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के नियंत्रण में आती है। इस संग्रहालय को भारत की आजादी के पहले प्रधानमंत्री के आधिकारिक बंगले तीन मूर्ति भवन में बना हुआ है। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसका नाम बदल दिया गया है।

google news

नाम बदलने से होगा ये बदलाव

बता दें कि अभी तक यह संग्रहालय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी यादों को इसमें संजोकर रखा गया था, लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद इसमें 14 प्रधानमंत्री से जुड़ी यादों को रखा जाएगा। इसका निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों के साथ बैठक में लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे तो एक ही हैं बाकी उनके वहां किसी भी दल के रहे हो किसी भी हमने पूर्व प्रधानमंत्रियों की योगदान को सम्मान दिया है। हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करना चाहिए। यानी कि अब इस संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय रखा जाएगा। बहरहाल इस घोषणा के बाद सियासत भी जारी है।