माध्यमिक शिक्षा मंडल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 3 माह के अंदर अंकसूची में नहीं कराया सुधार तो नष्ट होंगे ये दस्तावेज

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अब 50 साल पुरानी अंकसूची में छात्र सुधार करवा सकता है। इसको लेकर एक आदेश जारी किया गया है जिसके तहत विद्यार्थी 3 माह के अंदर अंकसूची अभिलेखों में सुधार करवा सकते हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इसमें जन्मतिथि को छोड़कर सब कुछ सुधार करवा सकते हैं। अगर किसी को भी इसमें सुधार करवाना है तो वहां मंडल कार्यालय को आवेदन प्राप्त कर सकता है।

google news

दरअसल 10वीं और 12वीं परीक्षा के विद्यार्थी 1960 से 1970 तक की अंकसूची में सुधार करवा सकता है। आवेदन करने की तिथि 10 मार्च तक रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विभिन्न परीक्षाओं के अंकसूची के कागज पुराने होने की वजह से खराब हो गए जिसका उपयोग ना होने के कारण विनिष्ट किया जाना है। इसमें ऑफलाइन आवेदन करना होगा लेकिन इसमें जन्मतिथि में कोई सुधार नहीं किया जाएगा।

अंकसूची में सुधार के लिए 3 माह का दिया समय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को 3 माह के अंदर सुधार कराना होगा इसके लिए विद्यार्थियों को मंडल कार्यालय में आॅफलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 10 वर्षों के दस्तावेजों को भी नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं 1960 से 2002 तक के दस्तावेजों के रिकॉर्ड भी ऑनलाइन नहीं किए हैं। छात्रों के लिए भी दूसरा मौका दिया गया है 2003 से 2022 तक के सभी रिकार्ड दस्तावेजों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल संभागीय अधिकारी के अनुसार 1971 से 2002 तक के दस्तावेजों में अगर कोई गलती है तो उसका सुधार आॅफलाइन तरीके से किया जाएगा, लेकिन अगर 2002 से 2022 तक के दस्तावेज है तो उसमें ऑनलाइन सुधार कर दिया जाएगा। वहीं इसको लेकर विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराना शुरू कर दी है।

google news