मुख्यमंत्री शिवराज ने पंचायम चुनाव से पहले की घोषणा, इस तरह मिलेगी इनकों 15 लाख तक प्रोत्साहन राशि, जानें क्या है योजना

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दरअसल इस बार पंचायत चुनाव 3 चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। जिसका पहला चरण 25 जून को होगा। वहीं दूसरा चरण 1 जुलाई को होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा कर दी है ।उन्होंने सभी पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायत के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं ऐसी पंचायत जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव होंगे उन्हें भी पुरस्कार दिया जाएगा।

google news

इस तरह पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंचायत चुनाव को लेकर बड़े घोषणा की है। उन्होंने कहा पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध के रूप में होगा तो पंचायत को 1500000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा सभी पंचायत और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते हैं तो पंचायत को पहचान के रूप में 700000 दिया जाएगा। वहीं अगर महिलाओं का निर्वाचन होता है तो पंचायत को 1200000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इन पंचायतों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इसके अलावा अगर किसी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध रूप से हो जाता है तो उस पंचायत को 500000 की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल हितेषी पंचायतों में बैठी और महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है जिसमें पंचायतों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रुप में 50 लाख 25 लाख और 1500000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा महिला एवं बाल स्टेट की पंचायत पुरस्कार और पंचायत को दिया जाएगा। जिन महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधनों से युक्त आंगनबाड़ियों हो और कुपोषण से मुक्त हो।

इस मिलेंगे 3 चरणों में पुरस्कार

इसके साथ ही प्रत्येक वर्ग के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5000000 द्वितीय 25 हजार, तृतीय 1500000 रुपए का पुरस्कार शामिल है। इसके अलावा पंचायत को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वरूप पंचायत का पुरस्कार, महिला एवं बाल हितेषी पंचायत का पुरस्कार शामिल है।

google news