मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी चढ़ा भगोरिया का रंग, आदिवासी वेशभूषा में नजर आए शिव-साधना, देखें तस्वीरें

इस समय मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में भगोरिया का पर्व आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचें। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर के द्वारा थांदला पहुंचे, जहां भगोरिया पर्व में वनवासियों के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ आदिवासियों के लिबास में भगोरिया का आनंद लेते हुए नजर आए है।

google news

दरअसल भगोरिया पर्व आदिवासियों का पसंदीदा पर्व है। बीते 2 सालों से महामारी की वजह से भगोरिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसका उन्हें कई दिनों से इंतेजार रहता है, हालांकि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद कोविड-19 के प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। आदिवासी इस पर्व को धूमधाम से मना रहे और मांदल की थाप पर वेशभूषा में जमकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह पर्व लोक पर्व है और इसे वहां बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इसमें हॉट मेले का भी आयोजन होता है जिसमें कई तरह की चीजें देखने को मिलती है।

हेलीकॉप्टर से थांदला पहुंचें थे सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल से फ्लाइट के दौरान इंदौर पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के द्वारा झाबुआ के थांदला पहुंचे, जहां भगोरिया उत्सव में जमकर आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासियों की वेशभूषा में नजर आए और उनका आदिवासी लोगों के साथ ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात के साथ जोरदार स्वागत किया। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगोरिया मेले के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से वापस भोपाल जायेंगे।

जानकारी के अनुसार धार जिले के मांडू भगोरिया मेले में 7000 से अधिक लोग आए थे। यहां लगभग 30 गांव के मान दलदल पहुंचे थे। ऐसे में धार कलेक्टर पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिं,ह सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला महामंत्री जयराम ने मांदर बजा कर जमकर झूमते हुए नजर आए थे। खास बात यह रही कि इस भगोरिया में दलों का फूलों से जोरदार स्वागत किया गया था।

google news

भगोरिया मेले में मांदल की थाप और बांसुरी मीठी आवाज से माहौल खुशनुमा बना है ।आदिवासियों के साथ ही विदेशी लोग भी इसमें झूमते हुए नजर आ रहे हैं । इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आदिवासी बड़े उत्साह के साथ अपने इस पर्व को मनाते हुए नजर आ रहे है।