मध्यप्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज देंगे सौगात, इस तारीख को खाते में आयेगी बीमा राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नए साल 2022 में किसानों के लिए कई योजना लेकर आने के साथ ही सौगात दे रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बैतूल जिले में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर 12 फरवरी को किसानों के खाते में बीते साल 2020-21 में प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल की बीमा राशि किसानों के खातों में डालेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा चर्चा भी करेंगे।दरअसल शिवराज सिंह चौहान 12 फरवरी को प्रदेश भर के किसानों को बड़ा तोहफा देने वाले है।

google news

मुख्यमंत्री पिछले साल खराब हुई फसल की बीमा राशि किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने बीते दिनों देवास में दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2020 और 2021 में खरीफ और रबी की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो गई थी जिसकी बीमा राशि किसानों को अब सीएम शिवराज सिंह चौहान उपलब्ध करा रहे है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ एक बैठक आयोजित की थी जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई थी।

12 फरवरी को किसानों के खाते में डालेंगे राशि

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों की रवि और खरीफ की फसलों की बीमा राशि उपलब्ध करायेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल और बैतूल जिले के प्रभारी और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने किया था बीमा राशि देने का ऐलान

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2020 और 2021 में प्राकृतिक आपदा से खराब हुई खरीफ और रबी की फसल की बीमा राशि को लेकर ऐलान किया था। किसान लंबे समय से बीमा राशि को लेकर इंतजार कर रहे थे इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इंतजार को विराम लगा दिया है। वहीं बीते दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा था कि अभी तक भाजपा सरकार ने किसानों को बीमा राशि उपलब्ध नहीं कराई है। भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार है।

google news