आदिवासियों के साथ होली का उत्सव मनायेंगे सीएम शिवराज, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी होली का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 2 साल महामारी के बाद अब सरकार ने सारे प्रतिबंध हटा दिए है। जिसके बाद रंगो के त्योहार में एक अलग ही माहौल देखने को मिलेगा ।17 और 18 फरवरी की रात होलिका दहन होगा और 18 फरवरी की सुबह होली खेली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली और रंग पंचमी के साथ ही भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों के पर्व को भाईचारे और मिलजुल कर मनाएं। होली के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासियों के साथ मौजूद रहेंगे।

google news

होली के दिन आदिवासियों के बीच होंगे सीएम

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी यानी गुरुवार को बड़वानी जिले के दुर्ग पहाड़ियों के बीच बसे जनजाति बहुल गांव पाटी में भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी मौजूद रहेंगे। पाटी गांव में रंगों का पर्व होली बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। इस गांव के आसपास 40 से 45 गांव के लोग रहते हैं। जो इसे धूमधाम के साथ मनाते हैं। यहां की परंपरा और वेशभूषा मूल रूप और रीति-रिवाज आज भी पहले जैसे है।

भगोरिया पर्व इस समय मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आदिवासियों का लोक पर्व है और इसे हर साल धूमधाम से मनाते है। हालांकि यह बात जरूर है कि 2 सालों से महामारी की वजह से इन कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया था, लेकिन अब सरकार के द्वारा हटाए प्रतिबंध के बाद भगोरिया पर्व में उत्साह नजर आ रहा है। जनजाति के लोग मांदल और ढोल बजाते है जो अपने आप में अनोखा संगीत हर व्यक्ति को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस पर्व को देखने के लिए देश विदेश से भी लोग पहुंचते हैं और यहां आनंद लेते हैं।

गौरतलब है कि बीते 2 दिन पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ जिले के थांदला पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद थी। जिन्होंने आदिवासियों के साथ भगोरिया हाट का आनंद लिया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह आदिवासियों की वेशभूषा में नजर आए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थांदला वासियों को कई तरह की सौगात देकर आए थे। इस दौरान उन्होंने नल जल योजना का शुभारंभ किया था जिसमें उनका लक्ष्य हर घर तक पानी पहुंचाना है।

google news