मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, वृद्धि का बकाया 50% एरियर का मिलेगा भुगतान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कई दिनों से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मांग पर मुहर लगा दी और महंगाई बता 12% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया जो अब मिलने वाली सैलरी में बढ़कर मिलेगा यानी कि आप कर्मचारियों की सैलरी 20% तक बढ़ोतरी होकर मिलेगी। कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

google news

दरअसल शिवराज सरकार ने वेतन वृद्धि एरियर के 50% की राशि का है जिसका भुगतान वित्त विभाग के 24 अक्टूबर 2021 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई। जिसके बाद इसको 2021 में स्वीकृति दी गई और अब इसे दो किस्तों में नवंबर एवं मार्च 2022 को होना था। इसके आदेश के तहत अब कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि कर एरियर की राशि प्राप्त होगी।

मध्य प्रदेश के 700000 अधिकारियों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का 8% बढ़ाकर मिलेगा यानी कि अब 12% से 20% तक महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा 500000 पेंशनर्स को भी 8% महंगाई राहत दी गई है। वहीं पेंडिंग वेतन वृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

इसके साथ ही लंबित वेतन वृद्धि किस देश प्रथा 50% राशि मार्च 2020 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दी जाएगी। जिसका भुगतान शिवराज सरकार के द्वारा मार्च 2022 में किया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को कम वेतन भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन होली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बड़ा तोहफा है।

google news